भभुआ/कैमूर। बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे जा एक बाइक सवार युवक को बीच रास्ते में रूपये लूटपाट व छिनैती करने वाले दो बदमाशों को चांद थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दोनो बदमाशों द्वारा पुलिस का अपने स्पाई यानी शराब की सूचना देने वाला बताया जाता था। जिसे रंगे हाथों पुलिस ने रुपये छीनने का प्रयास करने के दौरान दबोच लिया गया। यह जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने दी।
पीड़ित युवक ने बताया कि वह यूपी के चंदौली के ईलिया से बैंक से पैसे निकाल कर बाइक से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश रुपए लूटपाट व छीनने के लिए उसके पीछे लग गए हैं। 10 किलोमीटर तक पीछा करते हुए बदमाशों ने मेरे बाइक के आगे बाइक खड़ा कर रोक दिया और रुपये छीनने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद हमने ने बदमाशों की हरकत को देखकर शोरगुल किया तो आसपास के ग्रामीणों और गस्ती में पहुंची पुलिस ने रंगे हाथों दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।चांद थाने की पुलिस के पहुँचने के बाद मेरे के रुपये छीनने से बच गए।
एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि एक युवक से रुपये छीनने का दौरान चांद थाना की गश्ती की पुलिस द्वारा पहुँच कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाशों द्वारा अपने को पुलिस का स्पाई यानी शराब की सूचना देने वाला बताया जाता था। जो फर्जी है।दोनो बदमाशों में एक पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। वही एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जो चांद पीएचसी का है। जिसमें इन युवकों जैसा ही बाइक चोरी करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

