कैमूर : 5 गांव में इतना मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाकर गांव कराया सील

रामपुर प्रखंड के सभी गांवो में कोरोना से बचाव के लिए कराया जाएगा माइकिंग,पॉजिटिव मरीज रहेंगे होम क्वारेंटाईन
भभुआ/कैमूर। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और पॉजिटिव मरीज भी बढ़ रहा हैं। ऐसे में रामपुर प्रखंड में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़ने लगी है। ताजा मामले में रामपुर प्रखंड के 5 गांव में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब रामपुर प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8 से बढ़कर 13 हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर प्रखंड के अलग-अलग 5 गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 

जिसमें झाली, अकोढ़ी, भोरेयां, करौंदा, दियरी गांव में एक एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद इन गांवों एवं रामपुर प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद लोग दहशत में हैं। लेकिन लोगों को दहशत में न रहकर सरकार की गाइडलाइन कोरोना से बचाव के लिए नियमों का सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने का पालन करना होगा।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जो लॉकडाउन सरकार द्वारा 31 जुलाई तक लागू किया गया है। उसका हर हाल में पालन करना होगा। तभी लोगों को कोरोना से बच सकते है।

कोरोना पॉजिटिव मरीज रहेंगे होम क्वारेंटाईन
 विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक,रामपुर के जिन गांव में कोरोना पॉजिटिव 5 मरीज मिले हैं। वे सभी स्थानीय है। वह बाहर से नहीं आए हैं। बल्कि गांव में रहने के दौरान एवं जिले में आने जाने के दौरान वह पॉजिटिव हो चुके हैं। जिनका जांच भभुआ में हुआ था तो कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। बताया जाता है कि जो पॉजिटिव मरीज 5 गांव में मिले हैं। वह सभी होम क्वारेंटाइन में ही रहेंगे। जिन मरीजों का अपना अलग रहने की घर में व्यवस्था नहीं होगी।

 उन मरीजों को भभुआ भूपेशगुप्त कॉलेज के आइसोलेशन सेंटर में भेजा जाएगा। जिनका अपने पास रहने की अलग से घर में व्यवस्था होगी। वह होम क्वारेंटाईन ही रहेंगे। जिनका स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन जांच करेगी। उनके स्वास्थ्य का देखभाल करेगी। इसकी जानकारी रामपुर पीएससी के प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने दी। 

कंटेनमेंट जोन बनाकर कराया सील
वही रामपुर बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर प्रखंड के 5 गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद उन गांवों को कंटेनमेंट जोन बना कर बांस बल्ली से घेराबंदी कराकर सील करा दिया गया है। लोगों को निर्देश दिया गया है कि कोरोना संक्रमित एरिया में कोई भी व्यक्ति नहीं आएगा जाएगा और जो सरकार की गाइडलाइन है।उसका हरहाल में पालन करना होगा।

रामपुर प्रखंड के गांवों में कराया जायेगा माइकिंग
रामपुर बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के जिन 5 गांवों में कोरोना पॉजिटिव मिले है और पूरे प्रखंड के गांवो में कोरोना से बचाव को लेकर माइकिंग कराया जायेगा। माइकिंग के दौरान लोगों को सरकार द्वारा जो लॉक डाउन लागू किया गया है उसे पालन करने व मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए माइक से प्रचार प्रसार कराया जाएगा। क्योंकि अब गांवों में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने लगे है। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top