कैमूर में ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, धू धू कर जला, देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़

ग्रामीणों ने कहा जीवन में पहली बार देखा ऐसा प्राकृतिक दृश्य

ताड़ के पेड़ पर धधकती आग को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों की भीड़

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के दुर्गावती में प्रकृति का एक ऐसा दृश्य देखने को मिला। जहां लोग उस दृश्य को देखते हीं अचंभित हो गए। मामला दुर्गावती प्रखंड के अटरियां गांव का है। जहां रविवार की संध्या मौसम में आई खराबी के साथ साथ शुरू हुई।

 अकाशीय बिजली एक ताड़ के पेड़ पर गिरी। जिसके बाद देखते देखते ताड़ का पेड़ धू धू कर जलने लगा। वही इस प्रकृति का अद्भुत दृश्य को देखने के लिए अटरिया गांव के सैकड़ों ग्रामीण स्थल पर पहुंचे एवं धधकती आग को देख अचंभित हो गए।

 यहीं नहीं जल रहे ताड़ के पेड़ से चिंगारी नीचे गिरी। जहां जमीन पर लगी घास भी जलने लगी।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जीवन में ऐसा पहली बार देखने को मिला है। जहां ठनका ताड़ के पेड़ पर गिरा और ताड़ का पेड़ जलने लगा। हम लोग इस दृश्य को देखने के लिए यहां आए हुए हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top