पति ने आपसी झगड़े में पत्नी की गला दबाकर की हत्या, सास बोली दामाद करता था प्रताड़ित

भभुआ कैमूर। कैमूर में पति द्वारा आपसी विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह आरोप महिला के मायके वाले द्वारा लगाया गया है। मृतक महिला की पहचान  चांद थाना क्षेत्र के सुरहा गांव निवासी अर्जुन बिंद की 25 वर्षीय पत्नी लालती देवी के रूप में हुई है। मृतक महिला की मां बाघी गांव निवासी  प्रभावती देवी ने बताया कि  मेरी लड़की से शनिवार की रात्रि में बात हुई थी।

 बताई कि उसके पति अर्जुन बिंद द्वारा मारपीट प्रताड़ित किया जा रहा है। आज अचानक फोन आया कि आपकी लड़की की मौत हो गई। सास  ने कहा कि पति द्वारा पत्नी यानी मेरी बेटी का फंदा लगाकर गला दबाकर हत्या किया गया है। फिलहाल इस मामले का पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 

महिला की हत्या कैसे हुई है।पुलिस द्वारा भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सुनिए क्या कहती है मृतक महिला की मां प्रभावती देवी...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top