Kaimur(Pahal Tak)। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में पूर्ण शराबबंदी है। इसके बावजूद भी भी पीने और बेचने वालों की कमी नहीं है। शराबबंदी के अभियान में पुलिस द्वारा हमेशा देशी और विदेशी शराब को जब्त किया जाता है साथ ही धंधेबाज और पीने वाले को जेल भी भेजा जाता है।
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना परिसर में सोमवार को वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में सात कांडो में जब्त किए गए 6451 लीटर देशी विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाकर का विनष्टीकरण किया गया।
शराब की बोतलों और पेटियों पर बुलडोजर चलने से थाना परिसर में मानो ऐसा दिख रहा था जैसे शराब की नदी बहने लगी हो। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक शत्रुंजय कुमार, दुर्गावती सीओ लक्ष्मण सिंह, थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह मौजूद रहे।
इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक शत्रुंजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती थाना परिसर में अलग अलग स्थानों से छापेमारी के दौरान बरामद किए गए सात कांडों के कुल 6451 लीटर देशी और विदेशी शराब को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया है। पुलिस शराब व तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी कर रही है।
