फ़ोटो - दो ट्रक लोहा बेचने के आरोपी को जमशेदपुर ले जाती झारखण्ड पुलिस
Kaimurlivenews.blogpost.com
चैनपुर/कैमूर @ नीरज राजपूत
ट्रक का माल उड़ाने के बाद इस राज्य की पुलिस के लिए सिरदर्द बना था आरोपी, यहां से हुआ गिरफ्तार
# तीन साल पूर्व दो ट्रक लोहा कर दिया था गायब
# चैनपुर पुलिस के सहयोग से ख़रीगांवा चौक से धराया था आरोपी
चैनपुर. बुधवार को चैनपुर पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर से आई झारखण्ड पुलिस द्वारा ख़रीगांवा चौक से दो ट्रक माल गायब करने का आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ व कागजी कार्यवायी पूरी कर शुक्रवार को थानाध्यक्ष अभय कुमार द्वारा गिरफ्तार आरोपी को झारखण्ड पुलिस को सौंप दिया गया. बुधवार को चैनपुर पहुंची झारखण्ड पुलिस द्वारा व स्थानीय थाना के एएसआई अरुण कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान प्रमोद सिंह को खदेड़कर पकड़ा गया था.
झारखण्ड के जमशेदपुर के सोनारी थाना से आए एसआई सुरेंद्र कुमार मालाकार ने बताया कि जमशेदपुर के गम्हरिया से तीन सितंबर 2014 को चंदुका हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित गुप्ता द्वारा दो ट्रक पर लोहे का रॉड और प्लेट लादकर वाराणसी के लिए रवाना किया गया था. लेकिन तय समय तक दोनों ट्रक मंजिल तक नहीं पहुंचे. जब खोजबीन शुरू हुई तो ट्रक तो मिला लेकिन उसपर लदा सारा रॉड व प्लेट गायब था. इस घटना की प्राथमिकी जमशेदपुर के सोनारी थाना में 21 सितंबर 2014 को दर्ज कराई गई थी. मामला दर्ज होने के बाद मामले की जांच प्रारंभ हुआ तो पता चला कि जमशेदपुर चले दो ट्रक लोहे का रॉड व प्लेट को ट्रक चालक पिंटू पटेल अपने पिता प्रमोद सिंह के साथ मिलकर मोहनिया में ही बेच दिया था जिसकी जानकारी दूसरे ट्रक का चालक पकड़े जाने के बाद दी. उन्होंने बताया कि बहुत दिनों से दोनों बाप- बेटे की तलाश की जा रही थी. लेकिन दोनों काफी दिनों से फरार थे. जो पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. उन्होंने बताया कि बाप के पकड़े जाने के बाद बेटे पिंटू को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पिंटू पटेल अभी फरार है लेकिन उसके घर पर हमेंशा पुलिस की नजर रहेगी और वो ज्यादा दिन तक पुलिस से भाग नहीं सकता.
