फ़ोटो- आग लगने से जले दुकान के पास देखने के लिए
लगी लोगों की भीड़
# चैनपुर से नीरज राजपूत की रिपोर्ट
चैनपुर. स्थानीय थाना के सामने गुरुवार की रात सब्जी दुकान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गया. थाना के पास स्थित दुर्गा मंदिर के सामने स्थित सब्जी दुकान से गुरुवार की रात अचानक आग की लपटें उठने लगी. रात्रि में लगे इस आग की जानकारी सबसे पहले पुलिस को हुई क्योंकि रात्रि में आग की लपटों को देख ड्यूटी में तैनात सिपाही शोर मचाते हुए दौड़े. इस शोर को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक काफी देर हो चुका था. इस अग्निकांड में दो दुकाने शहीद हो चुके थे. दोनों सब्जी दुकानों में एक सुधइ बिंद व दूसरा गोवर्धन राम का बताया जाता है.
फ़ोटो -अग्निकांड से पिंडित दुकानदारों से मिलते
समाजसेवी नीरज पाण्डेय
लोगों के मुताबिक पहले आग सुधइ बिंद के दुकान में लगी जिसके बाद गोवर्धन राम का भी दुकान आग के लपेटे में आ गया. इस अग्निकांड के बाद सुधइ बिंद ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने की बात कही व इसमे करीब साठ से सत्तर हजार की नुकसान की भी बात कही. वही गोवर्धन राम ने भी पचास हजार की नुकसान की बात बताई. इस घटना की सूचना के बाद युवा समाजसेवी नीरज पाण्डेय इस अग्निकांड से पीड़ित दुकानदारों से मिल उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि अभी दुकानदारों द्वारा किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. उन्होंने आवेदन प्राप्त होते ही जांच कर कार्यवायी की बात कही.
