21 फरवरी 2018: 12 बड़ी खबरें , कैमूर के इस पंचायत के मुखिया को शराब पीने के आरोप में पुलिस ने भेजा जेल

कैमूर के इस पंचायत के मुखिया को शराब पीने के आरोप में भेजा जेल

भभुआ /कैमूर

कैमूर जिले के सदर प्रखंड भभुआ के बहुअन पंचायत के मुखिया रामकुमार राम को शराब पीने के शक होने पर भभुआ थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार के रात कुरासन नहर के पास से किया गिरफ्तार. बुधवार को जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने भेजा जेल.

2.सोने के गहने बदलने के  नाम पर पीतल के गहने  बदल कर ठगी करने वाली महिला को भभुआ शहर के एकता चौक के पास  पीड़ित महिला ने पहचानने के बाद ठगी करने वाली महिला को पकड़ कर पुलिस को सौंपा . 

3. चांद   फुटबॉल महासंग्राम के उद्घाटन मैच में मुठानी ने रामगढ को ट्राइब्रेकर में 5-4 से पराजित किया.फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी नीरज कुमार पांडेय एवं थाना प्रभारी राजीव रंजन ने किया. 

4. भभुआ अखलासपुर बस  स्टैंड के पास शराब के नशे में युवती के साथ छेड़खानी करने वाले दो युवकों को गश्ती भभूआ पुलिस ने भेजा जेल 

5.  चांद  प्रखंड के विकास भवन पाढ़ी के सभागार में बुधवार को वनवासी सेवा केंद्र द्वारा संचालित कार्यक्रम सम्मिलित विकास जानकारी परियोजना के अंतर्गत दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें किशोरी व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित कई जानकारी दी गई.


6. सचिव ने योजनाओं  की समीक्षा वीसी के माध्यम से की
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बुधवार को मनरेगा, पीएम आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन व और अधिक गति लाए जाने का निर्देश दिया. मौके डीडीसी कृष्ण कुमार गुप्ता थे.

7. शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ किया मारपीट, पुलिस ने भेजा जेल
रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव में पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव के गंगा यादव अपनी पत्नी के साथ शराब के नशा में मारपीट कर रहे थे. पत्नी किसी तरह जान बचा कर पड़ोसी के घर में भाग गई. लेकिन गंगा यादव उसके साथ मारपीट करते पड़ोसी के घर तक पहुंच गया. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगा यादव को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया. 

8. फूलों व गुब्बारों से सजाया गया आदर्श केंद्रों को 
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा जिले के 23 केंद्रों पर बुधवार को शुरू हुई. परीक्षा के लिए चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय, डीएवी स्कूल भभुआ, एमपी कॉलेज मोहनियां बीएड विभाग, शारदा ब्रजराज उच्च विद्यालय मोहनियां शामिल हैं. भभुआ अनुमंडल में दो और मोहनियां अनुमंडल में दो परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इन परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ छात्राएं परीक्षा दे रही है.उक्त परीक्षा केंद्रों को गुब्बारों व फूल मालाओं से सजाया गया है. इसके अलावा केंद्र में कालीन बिछाया गया है. परीक्षा केंद्र पर सिर्फ महिला वीक्षक व पुलिस बल की तैनाती की गई है. उक्त चारों आदर्श परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वाले छात्राओं को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. 

9. कुदरा थानाक्षेत्र के पचपोखरी गांव के सामने एनएच-2 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बुधवार को दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में कुदरा थानाक्षेत्र के भटौली गांव के निवासी आशुतोष राय तथा रोहतास जिला के अगरेर थाना के गोटपा गांव के निवासी राकेश राय शामिल बताए जा रहे हैं. उन्हें कुदरा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया है. 

 

10. परीक्षा केंद्रो से बाहर निकलने का  बाद लगा महाजाम

जिले में 23 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। जिसमें भभुआ अनुमंडल में कुल 13 परीक्षा केंद्र है। बुधवार को दोनों पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ से सड़क पर जाम लग गया. नगर के एकता चौक से सुअरा नदी तक जाम लगा रहा. परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों पालियों में करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा


11. बुधवार से जिले के दोनों अनुमंडल भभुआ व मोहनियां के कुल 23 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गयी. जिले के भभुआ अनुमंडल में 13 जबकि मोहनियां अनुमंडल में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 21 से 28 फरवरी तक चलेगी मैट्रिक की परीक्षा.


12. उपचुनाव के लिए प्रत्याशियो द्वारा दाखिल किए पर्चा का हुआ स्कूटनी, सभी प्रत्यशियों का पर्चा पाया गया. इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ ललन प्रसाद ने दी.


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top