# जगजीवन स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद आयोजित हुआ आम सभा
# दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी रानी पांडेय ने कहा कि जनता का समर्थन मिला तो पति के सपनों को करूंगी पूरा
भभुआ/ कैमूर. मंगलवार को भभुआ उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप दिवंगत भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय उर्फ मंटू पांडेय की पत्नी रिंकी रानी पांडेय ने नामांकन किया. इसके बाद शहर के जगजीवन स्टेडियम में भाजपा द्वारा प्रत्याशी के समर्थन के लिए नामांकन सह आम सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर बिहार सरकार व एनडीए के कई मंत्री व नेता शामिल हुए. इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दल के नेताओ ने भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय को जिताने के लिए कमल बटन दबा वोट देने की अपील की. नामांकन सह आमसभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि स्व आनंद भूषण पांडेय के असामयिक निधन से पार्टी को काफी अपूर्णनीय क्षति हुई है. 
यह सुन कर दिवंगत विधायक की पत्नी के आंखों से आंसू छलक गये. यह देख कर सभा में उपस्थित सभी मंत्री व नेता भावुक हो गये. उनकी पत्नी रिंकी रानी पांडेय अपने पति के अधूरे सपनों को साकार करना चाहती है. हमारा एजेंडा विकास है. पीएम नरेंद्र मोदी के विकास की चर्चा देश के अलावा विदेशों में भी हो रही है. वही राज्य में नीतीश कुमार की अगुवाई में गांव से शहर तक विकास हो रहा है. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा हर घरों तक बिजली पहुंचा रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में कैमूर के चारों सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई थी. इसके लिए कैमूर की जनता को धन्यवाद है. लेकिन अब एक बार फिर मौका आ गया है. दिवंगत विधायक के असामयिक निधन के बाद सीट खाली है. इसके लिए उनकी पत्नी रिंकी रानी पांडेय को अपना बहुमूल्य मत देकर जिताते हुए पटना भेजना है. एनडीए की सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है.
# समाज सेवा के लिए पति ने बेच दी सारी जमीन - रिंकी रानी पांडेय
लोजपा महासचिव डॉ सत्यानन्द शर्मा ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में कहा कि इस चुनाव को कमजोर नहीं समझे बल्कि चुनाव को चुनौती के रूप में लेकर कार्यकर्ताओं का काम करना है. इसके साथ ही नेताओं ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की अपील की. आम सभा के समापन के बाद भाजपा प्रत्याशी ने शहर में भ्रमण कर एकता चौक के महावीर मंदिर में मत्था टेंका और लोगों से समर्थन मांगी.
वही इस सभा को संबोधित करते हुए पिछड़ा व अतिपिछड़ा मंत्री बृजकिशोर बिंद ने कहा कि स्व पांडेय जात पात से ऊपर उठ कर सोचते थे. वे 5 वर्ष के अंदर ही अपने अधूरे सपने को छोड़ कर चले गये. उनके सपनों को पूरा करने के लिए उनकी पत्नी रिंकी रानी पांडेय को जीताना होगा. सभी लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय व संचालन लोजपा जिलाध्यक्ष रामयश कुशवाहा ने की. मौके पर पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, एमएलसी संतोष कुमार सिंह, रालोसपा के चेनारी विधायक ललन पासवान, मोहनिया भाजपा विधायक निरंजन राम, रामगढ़ विधायक अशोक सिंह, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद राय, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह सहित एनडीए के कई मंत्री, नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.


