मुखिया संघ ने कहा राज्य सरकार में बढ़ चुकी है भ्रष्टाचार, निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद सिंह को जीताने की अपील 

             कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल

भभुआ. मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन 205 भभुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रामपुर प्रखंड के सबार गांव  के धर्मेंद्र सिंह द्वारा अपने दस प्रस्तावकों के साथ पहुंच कर नामांकन पत्र का पर्चा दाखिल किया गया. उपचुनाव में नामांकन कर बाहर निकलने के बाद समर्थकों द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया. इसके बाद शहर में घूमते हुए संजय वाटिका में सभा का आयोजन किया गया. 
इस आयोजित सभा में बिहार प्रदेश मुखिया संघ  के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजू सिंह व बिहार के विभिन्न जिला से मुखिया नामांकन के दौरान शामिल हुए. सभा में मुखिया संघ ने निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद सिंह को भारी मतों से जीताने की अपील की गयी. इसके साथ ही मुखिया संघ ने सरकार की नाकामियों को  गिनाते हुए कहा कि सरकार बिल्कुल भ्रष्टाचार में लिप्त है. राशन, किराशन, शिक्षा, सड़क, वृद्धापेंशन जैसे योजनाएं विफल है. नामांकन में भीड़ के साथ कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया. नामांकन करने शहर भ्रमण के दौरान चंदन सिंह राजपूत, विमल सिंह, टुनू गुप्ता, संतोष चौधरी सहित हजारों लोग शामिल थे. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top