उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 13 प्रत्याशियों दाखिल किया नामांकन पत्र, कुल 17 प्रत्याशी मैदान में



* कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल 
# उपचुनाव में 3 महिला व 14 पुरुष सहित 17 उम्मीदवार मैदान में
- 23 प्रत्याशियों ने कटवायी थी एनआर रसीद 6 प्रत्याशियो ने नहीं किया नामांकन
भभुआ/ कैमूर. 205 भभुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को अंतिम दिन 4 विभिन्न 9 निर्दलीय प्रत्याशी यानी कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वही अंतिम दिन नामांकन के लिए 2 प्रत्याशियों ने नाजीर से एनआरसी कटवा कर नामजदगी का पर्चा भरा. उपचुनाव के लिए मैदान में अब 14 पुरूष व 3 महिला का नाम शामिल है. इस तरह कुल 17 उम्मीदवार उपचुनाव के लिए मैदान में उतर चुके है. गौरतलब है कि 13 फरवरी से ही उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू किया गया था. जिसका आज यानी मंगलवार शाम तीन बजे तक उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन किया गया. उपचुनाव की नामांकन को लेकर एसडीओ कार्यालय परिसर की बैरिकेडिंग की गयी थी. 
# सुरक्षा व्यवस्था थी चुस्त दुरुस्त 
नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में महिला व पुरूष पुलिस जवान भी तैनात थे. सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त दुरूस्त किया गया था. इसके साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी. निवार्ची पदाधिकारी सह एसडीओ ललन प्रसाद ने बताया कि 4 पार्टी व 13 निर्दलीय यानी कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सभी तैयारियां पूरी की गयी है. नामांकन की प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए भभुआ अनुमंडल परिसर में धारा 144 की निषेधाज्ञा लागू की गयी है. 
#  इन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

भाजपा -  रिंकी रानी पांडेय
कांग्रेस -  शंभू सिंह पटेल
बहुजन मुक्ति पार्टी - समप्रभावती देवी
भारतीय मोमिन फ्रंट - सलीम अंसारी

निर्दलीय - 
अक्षयवर सिंह, विकास सिंह, जागेश्वर सिंह, धमेंद्र सिंह, शिवमूरत बिंद, जगमोहन पाल, कमलेश आजाद, रामदुलार चौधरी, उज्ज्वल कुमार चौबे, विजयन्ता देवी, संतोष कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह 

- इन 6 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
उपचुनाव में नामांकन के पहले प्रत्याशियों द्वारा एनआर रसीद कटवाया जा रहा है. नाजीर कृष्ण मुरारी रमण ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन तक उपचुनाव के नामांकन के लिए कुल 23 प्रत्याशियों ने एनआर रसीद कटवाया था. जिसमें कुल 17 प्रत्याशियो ने पर्चा दाखिल किया है. इसमें 6 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा नहीं भरा है. जिसमें इसरार खां, सुनील कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, गिरिशनन्द सिंह, बाबूलाल प्रसाद व नंदलाल राम का नाम शामिल है. जानकारी के मुताबिक, नन्दलाल राम नामांकन के लिए 3:10 बजे पहुचने के कारण नामांकन नहीं हुआ.

# आज होगा नामांकन पत्रों की समीक्षा
भभुआ विधान सभा उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. मंगलवार शाम 3 बजे तक प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल किया गया. आज यानी बुधवार  को नामांकन पत्रों की समीक्षा, 11 बजे से किया जायेगा. 23 फरवरी नाम वापसी की तिथि, 11 मार्च उपचुनाव की मतदान,14 मार्च उपचुनाव की मतगणना किया जायेगा. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top