कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
# सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, जहर खाने से पति की हालत चिंताजनक
भभुआ/ कैमूर. सोमवार को भभुआ थाना क्षेत्र के अमराहा गांव में हुए एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. मामला यह है कि पत्नी के बार- बार तलाक मांगे जाने से आजिज होकर प्यार में पागल पति ने सल्फास की गोली खा कर लिया. सल्फास खाने के बाद युवक की हालत बिगड़ते देख लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसका चिंताजनक स्थिति में इलाज चल रहा है. पत्नी के तलाक मांगे जाने से सल्फास खाया युवक अमरहा गांव निवासी राम बच्चन तिवारी का 30 वर्षीय बेटा रोशन तिवारी बताया जाता है.
जानकारी के मुताबिक, जहर खाये रोशन की शादी कुछ साल पहले भभुआ थाना क्षेत्र के कुड़ासन गांव निवासी सुमंत तिवारी की बेटी दीपावली कुमारी के साथ हुई है. सदर अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि युवक की पत्नी काफी दिनों से उसके साथ रहने से इन्कार कर रही थी और पत्नी द्वारा विवाह विच्छेद के लिए उससे तलाक मांगा जा रहा है. पत्नी के इस व्यवहार से पति काफी दुखी था और उसने सोमवार को रोज-रोज के इस पचड़े से आजिज आते हुए जान देने की नीयत से सल्फास खा लिया. सदर अस्पताल के डॉक्टर सिद्धार्थ राज सिंह के अनुसार,उसकी हालत चिंताजनक लेकिन खतरे से वह फिलहाल बाहर हैं.