उपचुनाव के छठवें दिन तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

             फ़ोटो - नामांकन करने के बाद समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल
# कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
*  उपचुनाव के नामांकन के 6 वें दिन किसी राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी का नहीं हुआ नामांकन
*  8 प्रत्याशियों ने नामांकन को लेकर कटवाया एनआर रसीद
*  आज शाम तीन बजे होगा नामांकन  
भभुआ/ कैमूर. 205 भभुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार यानी नामांकन के छठवें दिन तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वही छठवें दिन नामांकन के लिए 8 प्रत्याशियों ने नाजीर से एनआरसी कटवाया है. इसमें 7 पुरूष व एक महिला का नाम शामिल है. गौरतलब है कि 13 फरवरी से ही उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू किया गया है. जिसका आज यानी मंगलवार शाम तीन बजे तक उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन होगा. उपचुनाव की नामांकन को लेकर एसडीओ कार्यालय परिसर की बैरिकेडिंग की गयी है. नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में महिला व पुरूष पुलिस जवान भी तैनात है. सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त दुरूस्त किया गया है. इसके साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. 
फ़ोटो - निर्दलीय प्रत्याशी जागेश्वर सिंह यादव
# इन 8 प्रत्याशियों ने कटवाया एनआर रसीद 
उपचुनाव में नामांकन के पहले प्रत्याशियों द्वारा एनआर रसीद कटवाया जा रहा है. नाजीर कृष्ण मुरारी रमण ने बताया कि नामांकन के छठवें दिन उपचुनाव के नामांकन के लिए सोनहन थाना के रामपुर गांव के सच्चिदानंद सिंह, सोनहन थाना के सपनवतियां गांव के समप्रभावती देवी, करमचट थाना के तेंदुआ गांव के सलीम अंसारी,  सोनहन थाना के सेमरा गांव के गिरीशनंद सिंह, भभुआ वार्ड 20 के शंभू सिंह पटेल, करमचट थाना के जलालपुर गांव के नंदलाल राम, सोनहन थाना के निमि गांव के बाबुलाल प्रसाद, सोनहन थाना के मिरिया गांव के ओमप्रकाश सिंह इन 8 प्रत्याशियों ने एनआर रसीद कटवाया. एनआर रसीद कटवाने वाले में 7 पुरूष व एक महिला है. गौरतलब है कि उपचुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशी को पहले एनआर रसीद कटवाना है. सामान्य वर्ग के लिए 10 हजार, एससी, एसटी महिलाओं के लिए 5 हजार रूपयें की एनआर रसीद है. 
# तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया नामांकन
सहायक निवार्ची पदाधिकारी सह एसडीओ ललन प्रसाद ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इनमें भभुआ प्रखंड के अखलासपुर गांव के अक्षैवर सिंह,भभुआ वार्ड नंबर 7 के विकास सिंह व भभुआ वार्ड नंबर 19 के जागेश्वर सिंह है. छठवें दिन सोमवार तक चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र का पर्चा भरा है. हालांकि अभी तक किसी भी राजनीति पार्टी से एक भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल नहीं हुआ है. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सभी तैयारियां पूरी की गयी है. नामांकन की प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए भभुआ अनुमंडल परिसर में धारा 144 की निषेधाज्ञा लागू की गयी है. 
#  आज शाम तीन बजे होगा नामांकन  
भभुआ विधान सभा उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. आज यानी मंगलवार शाम 3 बजे तक प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. इसके बाद प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जायेगा. गौरतलब है कि कल यानी 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की समीक्षा, 11 बजे से किया जायेगा. 23 फरवरी नाम वापसी की तिथि,11 मार्च उपचुनाव की मतदान,14 मार्च उपचुनाव की मतगणना किया जायेगा. गौरतलब है कि नामांकन के छठवें दिन यानी सोमवार तक कुल 21 प्रत्याशियों ने एनआर रसीद कटवाया है. वही 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र उपचुनाव के दाखिल कर चुके है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top