फोटो .छात्राओं को अल्बेंडा जोल की गोली खाने के लिए देते प्रधानाध्यापक
# कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट
भभुआ/ कैमूर. सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर भभुआ प्रखंड के सभी विद्यालयों के बच्चों को कृमि से मुक्ति के लिए अल्बेंडा जोल की दवा खिलायी गयी. शनिवार को ही बीआरसी भभुआ द्वारा सभी 221 विद्यालयों के बच्चों को दवा खिलाने के लिए प्रधानाध्यापकों को 80 हजार में 50 हजार अल्बेंडा जोल का वितरण किया गया था. बीआरपी राजकुमार सिंह ने बताया कि 50 हजार अल्बेंडा जोल की दवा को सभी सरकारी स्कूलों व कुछ गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों को खिलाने के लिए वितरण किया गया था. जिसे 19 फरवरी यानी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रत्येक बच्चा को एक दवा खिलायी गयी. यह दवा वर्ग एक से आठ तक बच्चों को खिलायी गयी. वही 1 -19 वर्ष के बच्चों को विद्यालय में शिक्षकों द्वारा अपने सामने एमडीएम का भोजन देने के बाद एक एक दवा की गोली देकर खिलायी गयी. नगरपालिका मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पियूष कुमार ने बताया कि हमारे स्कूल में 500 अल्बेंडा जोल की मिली थी. सोमवार को विद्यालय में 274 बच्चें उपस्थित थे. इनमें कुछ बच्चों का तबियत खराब होने के कारण नहीं खिलायी गयी. इस तरह वर्ग 1 -8 तक के 246 बच्चों को अल्बेंडा जोल की दवा खिलायी गयी. बाकी बचे अल्बेंडा जोल की दवा को अगले निर्धारित तिथि को खिलाया जायेगा.