पीएम आवास योजना के लाभुकों को आवास के लिए मिल रहा 1 लाख 58 हजार, जाने इस योजना से क्या क्या मिल रहा है

एक दिवसीय कार्यशाला में पीएम आवास योजना के बारे लाभुकों को दी गयी जानकारी  
# कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
* कार्यशाला में आने वाले लाभुकों का नास्ता के साथ दी गयी 100 रूपये का यात्रा भत्ता
भभुआ/ कैमूर. सोमवार को सदर प्रखंड के बहुउद्देश्यीय भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को योजनाओं से संबंधित लाभुकों को जानकारी के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बजरंग प्रताप सिंह व पीएम आवास योजना के तकनीकी सहायक निर्भय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. कार्यशाला में पीएम आवास योजना के लाभुकों को पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने, निर्धारित समय मकान बनाने के साथ कब कब लाभुकों का किस्त का रूपये दिया जायेगा आदि इसके बारे जानकारी दी गयी. लाभुकों से कहा गया कि आवास योजना के लिए किसी भी अधिकारी व कर्मी या दलाल को रिश्वत नहीं देना है.इसके साथ ही लाभुकों को सौभाग्य योजना यानी विद्युत विभाग से संबंधित योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण, उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को नि:शुल्क गैस सिलेंडर देने की योजना, मनरेगा के तहत योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. बताया गया कि सौभाग्य योजना के तहत विद्युत विभाग द्वारा पीएम आवास योजना के लाभुकों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है. 

वही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत लाभार्थी के घरों में शौचालय निर्माण कराने के बाद प्रोत्साहन राशि भी दिया जायेगा. उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को नि:शुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा का वितरण किया जा रहा है. मनरेगा के तहत पीएम आवास योजना के लाभुकों को घर बनाने में काम करने पर 95 दिन का मजदूरी का भुगतान किया जायेगा. यह भी बताया गया कि पीएम आवास योजना लाभुकों को कुल मिला कर 1 लाख 58 हजार रूपये दिये जा रहे है. इसमें 1 लाख 30 हजार रूपये आवास के, 12 हजार शौचालय, 16150 रूपये मनरेगा के 95 दिन कार्य दिवस का है. इस कार्यशाला में आये हुए 375 लाभुकों को नास्ता के साथ 100 रूपये यात्रा भत्ता के रूप में दिया गया. इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह, बीडीसी अजय सिंह, आवास पर्यवेक्षक नीतीन कुमार, आवास सहायक हैदर अली,ज्योतिभूषण पांडेय,रविरौशन, परवीन ठाकुर, सौरभ पांडेय, अखिलेश कुमार, सुरेश कुमार सहित कई आवास सहायक, लेखा सहायक शामिल थे.   

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top