* कैमूर लाइव न्यूज/बंटी जायसवाल/ रजनीकांत दूबे
# सूचना के बाद भी जांच के लिए नहीं पहुँची पुलिस, आवेदन का कर रही है इंतजार
रामपुर. बेलाव थाना के महज एक किलोमीटर दूरी पर बेलाव गांव में सूर्यभान सिंह के दरवाजा पर कुआ के पास स्थापित से बुढ़िया माता के मूर्ति चोरी शनिवार के भोर में चोरों ने कर लिया गया. यह घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है. जानकारी के मुताबिक, इसकी जानकारी गांव वालों को तब हुई जब सुबह में सूर्यभान सिंह के दरवाजे के पास स्थापित माता के मूर्ति पर नजर पड़ी तो देखा कि कुआ के पास से माता के मूर्ति गायब है. धीरे- धीरे खबर जंगल मे आग की तरह गांव में फैल गयी. तब तक भीड़ काफी मात्रा में इकठ्ठा हो गयी.

फोटो - अंदर की तरफ जाता एक व्यक्ति
ग्रामीणों द्वारा जब श्री सिंह के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरा का वीडियो फुटेज देखा गया तो एक व्यक्ति सूट बूट में आता है व माता के मूर्ति को सर पर उठाकर गांव से बाहर की ओर चल जाता है. यह मूर्ति 100 वर्ष पुरानी बतायी जाती है. ग्रामीणों द्वारा इसका सूचना थाना को दिया गया. लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस पहुँच कर सीसीटीवी कैमरे का जांच नहीं किया गया. वही इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अनूप कुमार ठाकुर ने बताया कि अभी तक किसी के द्वारा चोरी का आवेदन नहीं दिया गया है. जानकारी मिली है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.