कैमूर लाइव न्यूज से इंद्रदेव सिंह
भभुआ/ कैमूर. रविवार को भभुआ के फल व्यवसायी की सासाराम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक 22 वर्षीय फल विक्रेता का नाम इराक फारुकी बताया जाता है. जो भभुआ स्थित वार्ड 13 का निवासी है. जानकारी के अनुसार, रविवार के सुबह अपने भांजे के साथ बाइक से सासाराम जा रहा था. सासाराम स्थित फजलगंज के पास एक साइकिल सवार से उसकी टक्कर हो गई. जिसमें फल विक्रेता की मौत हो गई. वहीं उसका भांजा घायल हो गया.
इधर जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि साइकिल सवार की हालत गंभीर है. जिसे रेफर कर दिया गया है. गौरतलब है कि मृतक फल विक्रेता की दुकान शहर के एकता चौक पर सोनू फल भंडार के नाम से है. इस घटना की जानकारी मिलते हैं एकता चौक उसके दुकान पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वही इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दुर्घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो फौरन सासाराम की ओर रवाना हो गए.
