दिवगंत भाजपा विधायक की पत्नी रिंकी रानी पांडेय ने नामांकन के लिए कटवायी एनआर रसीद

  फोटो - दिवगंत भाजपा विधायक आनन्द भूषण पांडेय की                    पत्नी रिंकी रानी पांडेय ( फाइल फोटो )

       # कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट #

# उपचुनाव में नामांकन के 5 वें दिन एक भी प्रत्याशी ने  नहीं दाखिल किया नामांकन पर्चा
# अब तक 13 प्रत्याशियों ने कटवाया एनआर रसीद
# रविवार को नहीं होगा नामांकन, दो दिन बचे है नामांकन में शेष, 20 फरवरी है शाम 3 बजे तक अंतिम तिथि 
# 4 पुरुष व एक महिला प्रत्याशियों ने खरीदा एनआर रसीद 
भभुआ/ कैमूर. 205 भभुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार यानी नामांकन के 5 वें दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र का पर्चा नहीं भरा. वही 5 वें दिन नामांकन के लिए 5 प्रत्याशी ने नाजीर से एनआर रसीद  कटवाया. गौरतलब है कि 13 फरवरी से ही उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू किया गया है. एसडीओ कार्यालय परिसर की उपचुनाव की नामांकन को लेकर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है. हालांकि चौथे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन किया गया है. लेकिन उपचुनाव को लेकर ज्यादा भीड़ नहीं देखी गयी. वही शहर के दो तीन जगहों पर बैरियर लगा वाहन जांच किया जा रहा है. उपचुनाव के लिए निर्दलीय से चौथे दिन चैनपुर प्रखंड भदौरा गांव के शिवमूरत बिंद ने अपने प्रस्तावकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के पास पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया था.
# 5  प्रत्याशियों ने कटवाया एनआर रसीद 
नाजीर कृष्ण मुरारी रमण ने बताया कि उपचुनाव में चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी ने एनआर रसीद कटवाया है. जागेश्वर सिंह, रिंकी रानी पांडेय, शमीम राइन, सुनील सिंह, कमलेश आजाद ने नामांकन के लिए उपचुनाव में नामांकन के लिए 3 10 हजार -10 हजार व दो प्रत्याशी ने 5 हजार 5 हजार रूपये देकर एनआर रसीद कटवाया है. गौरतलब है कि उपचुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशी को पहले एनआर रसीद कटवाना है. सामान्य वर्ग के लिए 10 हजार, एससी, एसटी महिलाओं के लिए 5 हजार रूपयें की एनआर रसीद नाजीर के पास से कटवानी है. 
# 5 दिन एक  भी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन पत्र 
सहायक निवार्ची पदाधिकारी सह एसडीओ ललन प्रसाद ने बताया कि एक भी निर्दलीय या राजनीतिक दल के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र का पर्चा नहीं भरा है. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सभी तैयारियां पूरी कर गयी है. भभुआ अनुमंडल परिसर में नामांकन की प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए धारा 144 की निषेधाज्ञा लागू की गयी है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top