कैमूर लाइव न्यूज/ बंटी जायसवाल
- मैच आफ द मैच से नवाजा गया बक्सर के ओमप्रकाश को
भभुआ/ कैमूर. शुक्रवार को कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार गांव के मां काली स्थान के बगल में खेल मैदान पर स्वर्गीय रामकेश पाल उर्फ केरा पाल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच बक्सर और चेनारी के बीच खेला गया. इसमें बक्सर ने चेनारी को एक गोल से करारी शिकस्त देकर फाइनल मैच में जगह बना ली. इस फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन युवा साथी संजय पाल द्वारा कराया जा रहा है. मैच के हाफ टाइम तक किसी भी टीम ने गोल नहीं मारी थी. हाफ टाइम के 30 वें मिनट में बक्सर टीम के ओमप्रकाश कुमार ने मेजबान टीम चेनारी में गोल दाग कर जीत दिलाते हुए फाइनल में पहुँचा दिया.
हालांकि यह मैच काफी रोमांचक रहा. इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल से दर्शकों को खूब लुभाया. टूर्नामेंट का फाइनल मैच बक्सर व कुदरा के बीच खेला जायेगा. रेफरी के रूप पूर्व एसआई गुदरी शर्मा और लाइंस मैन की भूमिका अयूब अली ,रौशन अली ने निभायी. मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार बक्सर के ओमप्रकाश कुमार अतिथियों द्वारा दिया गया. कमेन्टर के रूप धनन्जय पाल, मनोज पासवान, धर्मदेव चौधरी रहे. मौके पर सुरेन्द्र मल्लाह (पूर्व मुखिया), सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, एसआई जलालुद्दीन अंसारी, हरिवंश पाल, अजय पाल, जवाहर शर्मा, दीपक पासवान उर्फ एलडी बॉस, अजय निषाद, भास्कर, छठू धारिकर सहित कई गणमान्य व खेलप्रेमी उपस्थित रहे.