भभुआ/ कैमूर/ इंद्रदेव सिंह
# पटना पीएमसीएच में चल रहा इलाज
# 5दिनों पूर्व गैस सिलेंडर फटने से लगी आग से एक ही परिवार के 2 महिला सहित चार बच्चे झुलस गए थे
भभुआ नगर. कुदरा थाना के स्टेशन गली में चैता मुहल्लें में गैस सिलेंडर के रिसाव से सोमवार को आग लगने से झुलसी महिला की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार के शाम मौत हो गयी. इस घटना में आग से एक ही परिवार के दो महिला सहित उनके चार बच्चे बुरी तरह से झुलस गए थे. कुदरा स्थित प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया था. जहां इनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि 5 दिनों के बाद पटना स्थित पीएमसीएच में चंद्रावती देवी की मौत इलाज के क्रम में हो गई. जबकि एक बच्चे की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है. गौरतलब है कि यह घटना विगत सोमवार को कुदरा थाना के चैता मोहल्ला स्थित शिवपूजन साह के घर में उनकी पत्नी चंद्रा देवी उम्र 30 वर्ष तथा उनके भाई जितेंद्र साह की पत्नी चंद्रावती देवी 35 वर्ष खाना बना रही थी. तभी गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गया लगी. आग से चंद्रा देवी व 6 वर्षीय बेटा धीरज कुमार, चंद्रावती देवी व उसकी 6 वर्षीय की बेटी अंजनी कुमारी तथा 8 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गये थे.