# अब तक 8 प्रत्याशियों ने निर्दलीय के लिए कटवाया एनआर रसीद
भभुआ/ कैमूर. 205 भभुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार यानी नामांकन के चौथे दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र का पर्चा भरा. वही चौथे दिन तक नामांकन के लिए 8 निर्दलीय प्रत्याशियो ने नाजीर से एनआरसी कटवाया है. उपचुनाव के लिए निर्दलीय से चौथे दिन चैनपुर प्रखंड भदौरा गांव के शिवमूरत बिंद ने अपने प्रस्तावकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के पास पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया. गौरतलब है कि 13 फरवरी से ही उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू किया गया है. एसडीओ कार्यालय परिसर की उपचुनाव की नामांकन को लेकर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है. हालांकि चौथे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन किया गया है. लेकिन उपचुनाव को लेकर नामांकन को ले चौथे दिन ज्यादा भीड़ नहीं देखी गयी. वही शहर के दो तीन जगहों पर बैरियर लगा वाहन जांच किया जा रहा है. 
फोटो . नामांकन कर निकलते निर्दलीय प्रत्याशी
# चौथे दिन दो निर्दलीय प्रत्याशी ने कटवाया एनआर रसीद नाजीर कृष्ण मुरारी रमण ने बताया कि उपचुनाव में निर्दलीय पद से चुनाव के लिए दो प्रत्याशी ने एनआर रसीद नाजीर से कटवाया है. रामपुर प्रखंड के सबार गावं के धर्मेंद्र सिंह व भभुआ प्रखंड के अखलासपुर गांव के रामदुलार चौधरी ने उपचुनाव में नामांकन के लिए 10 हजार -10 हजार रूपये देकर एनआर रसीद कटवाया है. गौरतलब है कि उपचुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशी को पहले एनआर रसीद कटवाना है. सामान्य वर्ग के लिए 10 हजार, एससी, एसटी महिलाओं के लिए 5 हजार रूपयें की एनआर रसीद नाजीर के पास से कटवानी है.
फ़ोटो- नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवान
# चौथे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा नामांकन पत्र
सहायक निवार्ची पदाधिकारी सह एसडीओ ललन प्रसाद ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शिवमूरत बिंद ने नामांकन पत्र का पर्चा भरा है. हालांकि अभी तक भी राजनीति पार्टी से एक भी प्रत्याशियों ने नामांकन किया है और न ही एनआर रसीद ही कटवायी है. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सभी तैयारियां पूरी कर गयी है. भभुआ अनुमंडल परिसर में नामांकन की प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए धारा 144 की निषेधाज्ञा लागू की गयी है.

