पहला सेमीफाइनल मैच में कुदरा ने चैनपुर को 4-1 हरा पहुँचा फाइनल में

      फ़ोटो -  मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते मुख्य अतिथि

कैमूर लाइव न्यूज/ बंटी जायसवाल/ जितेंद्र चौधरी
- मैच आफ द मैच से नवाजा गया कुदरा के सोनू यादव 
रामपुर. शुक्रवार को कैमूर जिले के प्रखंड के सबार गांव के मां काली स्थान के  बगल में खेल मैदान पर स्वर्गीय रामकेश पाल उर्फ केरा पाल फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच कुदरा और चैनपुर के बीच खेला गया. इसमें कुदरा ने चैनपुर को 4-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल मैच में जगह बना ली. 
इस फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन युवा साथी संजय पाल द्वारा कराया जा रहा है. मैच शुरू होंने के बाद चैनपुर के पंकज रावत ने कुदरा के टीम में 20 वें मिनट में गोल कर दिया. जिसके बाद कूदरा की बौखलाई टीम ने पांच मिनट में ही चैनपुर में गोल कर बराबरी पर ला दिया. जिसके बाद दोनों टीम बराबर पर खेल रही थी. हाफ टाइम के बाद कुदरा के टीम तुरन्त ही चैनपुर में गोल कर एक जीरो से बढ़त बना लिया. जिसके बाद चैनपुर प्रखंड जी जान लगा कर मेहनत करना शुरू कर दिया पर सफलता हाथ नहीं लगी.

इस दौरान खिलाड़ियों के रोमांचक मैच को दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया. अंत में  कुदरा के सुरेन्द्र यादव, सोनू यादव ने चैनपुर में गोल दाग कर 4- 1 से पराजित किया. रेफरी के रूप पूर्व एसआई गुदरी शर्मा और लाइंस मैन की भूमिका अयूब अली ,रौशन अली ने  निभायी. मौके पर दयाशंकर श्रीवास्तव, गंगा सागर साधु जी, धनन्जय पाल, मनोज पासवान, सुरेन्द्र मल्लाह (पूर्व मुखिया),हरिवंश पाल, अजय पाल, धर्मदेव चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top