फोटो. इसी जीविका कार्यालय में हुई चोरी
चैनपुर/ कैमूर / नीरज राजपूत की रिपोर्ट ...
# अज्ञात चोरों ने टेबल के दराज से बारह हजार उड़ाए
चैनपुर. थानाक्षेत्र के हाटा में बुधवार को चोरों का बोलबाला रहा. जहां के ओर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में अज्ञात चोरों ने चोरी का असफल प्रयाश किया तो दूसरी तरफ चोर जीविका कार्यालय में ग्रिल तोड़कर टेबल के दराज में रखे लगभग बारह हजार रुपए ले भागे. इस घटना के बाद हाटा के व्यवसायियों सहित अन्य लोगों में खलबली मची हुई है. चोरी की इस घटना ने हाटा बाजार को असुरक्षित कर दिया है. इस घटना की प्राथमिकी जीविका के प्रखंड़ परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार ने जिला परियोजना प्रबंधक सुभाष चंद पांडेय के साथ मिलकर आज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कराई.
फ़ोटो - जीविका कार्यालय के खिड़की के शीशा को तोड़ कर अंदर कर गए चोर प्रवेश
प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उन्होंने बताया कि ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने कार्यालय में रखे तीन टेबलों के सभी दराजों के लॉक तोड़कर रुपये की चोरी की गई है. उन्होंने बताया कि कार्यालय के एकाउंटेंट के टेबल के दराज में 12000 हजार रुपए के आसपास रखा हुआ था. हमलोग बुधवार को कार्यालय बंद कर घर गए. जब हम सभी गुरुवार को कार्यालय पहुंचे तो पाया कि ग्रिल टूटा पड़ा है और जब हम ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि सभी टेबलों के के दराज खुला हुआ है और कागजात बिखरे पड़े हैं.
