चैनपुर से नीरज राजपूत की रिपोर्ट ...
# चैनपुर के हाटा के ग्रामीण बैंक का लूटने से बाल बाल बचा
चैनपुर. कैमूर जिले में दो दिनों में अलग अलग जगहों पर ग्रिल व खिड़की तोड़ कर एक ही बैंक लूटने का चोरों द्वारा प्रयास किया गया. लेकिन दोनों ही बैंकों की चोरी में चोर असफल रहे. पहला मामला कुदरा थाना के बगल में 100 मीटर की दूरी पर स्थित ग्रामीण बैंक में मंगलवार के रात चोरों द्वारा खिड़की को तोड़कर अंदर घुस गए और रुपए चुराने की कोशिश की. लेकिन सफल नहीं रहे. ताजा मामला कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के हाटा स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से है. जो लूटने से बाल-बाल बच गया. बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बैंक में डाका डालने का प्रयास किया. इसमें असफल रहे. चोरों द्वारा बैंक में चोरी करने के लिए दरवाजे में लगे शीशा तोड़ घुसने का प्रयास किया गया. लेकिन वहां से अंदर नहीं जा पाए. जिसके बाद चोरों ने खिड़की के ग्रिल काटकर अंदर बैंक में घुसने का प्रयास किया लेकिन उन्हें वहां भी सफलता नहीं मिली. इस चोरी के प्रयास और दरवाजे के शीशे व ग्रिल तोड़ने के बारे में लोगों को तब जानकारी मिली. जब बैंक कर्मी गुरुवार को अपने ड्यूटी पर आए. दरवाजे के शीशे व खिड़की के ग्रिल टूटा देखकर बैंककर्मियों के तोते उड़ गए. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए बैंक का दरवाजा खोला. दरवाजा खोल कर वे कैश रूम में कैश चेक करने पंहुंचे तो पाया कि सभी कैश सुरक्षित पाया गया. इसे देख बैंक कर्मियों ने राहत की सांस ली.
# बैंक में नहीं है कोई सुरक्षा व्यवस्था
मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. लेकिन इससे पुलिस को कुछ भी हासिल नहीं हुआ. इसका कारण सीसीटीवी कैमरे की पूरी व्यवस्था का ना होना बताया जाता है. लोगों ने बताया कि जो भी कैमरे लगे हुए हैं वो सभी बैंक के अंदर ही हैं बाहर एक भी कैमरा नहीं है. बाहर कैमरा नहीं होने के कारण चोरों की कोई एक्टिविटी कैमरे में कैद नहीं हो पाया. इस चोरी के प्रयास की घटना ने बैंक के सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.
- जल्द ही चोर होंगे सलाखों के पीछे - थानाध्यक्ष
इस घटना की प्राथमिकी प्रभारी शाखा विकास कुमार वर्मा द्वारा स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई. थाने में दिए गए आवेदन में उन्होंने अज्ञात चोरों पर बैंक में चोरी के प्रयाश का आरोप लगाया. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त चोर सलाखों के पीछे होंगे.


