# तारापुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट
तारापुर. तारापुर से मुंगेर तक की शहीद श्रद्धांजलि यात्रा का समापन गुरुवार को मुंगेर नगर भवन परिसर में जयराम विप्लव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ.
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए जयराम विप्लव ने कहा कि 15 फ़रवरी 1932 को तारापुर थाना पर तिरंगा लहराते हुए 34 वीर बलिदान हुए थे. उन वीरों की शहादत का साक्षी वो ऐतिहासिक थाना भवन आज जीर्ण अवस्था में है. जिसे संरक्षित कर सौंदर्यकरण की सख़्त ज़रूरत है. इसके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसे राष्ट्रीय धरोहर बनाने की माँग की लेकर शहीद श्रद्धांजलि यात्रा मुंगेर पहुँचा है. यह बलिदान संख्या के हिसाब से दूसरा और भावना - मनोबल के मुताबिक़ सबसे बड़ा बलिदान था.

बलिदान के प्रति पूरी श्रद्धा - डीएम
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित ज़िलाधिकारी ने बड़े भावनात्मक अन्दाज़ में कहा कि तारापुर के बलिदान के प्रति मेरी पूरी श्रद्धा है. इस शहादत को पूरे देश के लोग जाने इसके लिए आपकी माँगों को पूरा करने हर संभव प्रयास करूँगा. शहीद के परिवारों को पहचान पत्र देने का घोषणा किया और कहा कि शहीद परिजनों के परिवार को ज़िला प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा.

भाजपा नेता सौरभ कुमार ने कहा कि इतने बड़े बलिदानी घटना के विषय में आने वाली पीढ़ी को अवहत कराने के लिए इस को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए. इसके लिए ज़िला प्रशासन को पहल करनी चाहिए. वहीं तारापुर के शहीदों की याद में सुबह 11 बजे से टाउन हॉल में अंग क्षेत्र के लोकप्रिय गायक राजकुमार भट्ट का देशभक्ति कार्यक्रम भी हो रहा था.
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहीद बदरी मंडल के परिवार के शिव नारायण सिंह और शहीद विश्वनाथ सिंह के वंशज जीवन सिंह के अलावा पारामाउंट के सुबोध जी, विष्णु जी , डॉक्टर रामानन्द प्रसाद , यदुकुल जी , साकेत , नन्हें सिंह , कुमार श्रीन , अमित कुशवहा , गौतम , सिद्धांत , अभिनव , मनोज सिंह आदि थे.