दंगल प्रतियोगिता में पुरुष व महिला पहलवानों ने आजमाए दांव पेंच, मऊ के दीपक ने भोजपुर के कमलेश को धोबियापाट से दांव पेंच लगाकर दी पटखनी 

कैमूर लाइव न्यूज़ डेस्क. कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के रतनपुरी धाम बंदीपुर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पुरुष व महिला पहलवानों ने दमदार दांव पेंच आजमाए. पुरुष कुश्ती में भी यूपी बिहार के नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया. यूपी के मऊ के दीपक ने भोजपुर के कमलेश को धोबियापाट से दांव पेंच लगाकर पटखनी दी. मऊ के ही सत्येन्द्र ने सैय्यदराजा के कल्याण को पटका. बिछियां व्यायामशाला कैमूर के मोहम्मद ने भोजपुर के प्रदीप को ईरानी दाव से पटखनी दिया. मऊ के दीपक शर्मा ने मोतिहारी के राजन को पटका. चंदौली के मुलायम व पटना के नागा की कुश्ती बराबरी पर छूटी. महिला पहलवानों में भोजपुर की राधा कुमारी, अर्चना कुमारी, अनु कुमारी, प्रतिमा कुमारी, औरंगाबाद की रिया कुमारी, यूपी की प्रियंका, पायल, नुतन व नीलम की कुश्ती भी सराही गई. कुश्ती में  निर्णायक की भूमिका कासिम खां, रामचरन, प्रमोद सिंह ने निभायी. मुख्य अतिथि के रूप चुन्नू तिवारी, पूर्व सरपंच राजगृही सिंह, शिवमुनि सिंह, बच्चन तिवारी, विनीत सिंह बंटी, मनोज सिंह, पैक्स अध्यक्ष लोहा चौधरी ने पहलवानों को पुरस्कृत किया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top