फेस्टिसाइट एंड फर्टिलाइजर अप्लिटर की 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

फ़ोटो - प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारी व प्रशिक्षणार्थी

Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज़ डेस्क/ बंटी जायसवाल
- चयनित 30 युवक युवतियो को एक माह तक दी जायेगी प्रशिक्षण
भभुआ/ कैमूर. गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र अधौरा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत डोमेन स्किल डेवलपमेंट के द्वारा फेस्टिसाइट एंड फर्टिलाइजर अप्लिटर का एक माह तक होने वाली प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसका उद्घटान जिप सदस्य डोमा सिंह खरवार व डीएओ भरत सिंह, आत्मा के परियोजना निदेशक नवीन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप जला कर किया गया.  
फ़ोटो-  प्रशिक्षण कार्यक्रम की उद्घघाटन करते डीएओ व अन्य

डीएओ ने कहा कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर युवक युवतियां अपने खेतों में कितनी मात्रा में खाद का छिड़काव, बीमारी व किट से बचाव के लिए किन किन दवाओं का प्रयोग करना है. इसके बारे जानकारी दी जाएगी. यह जानकारी गांवो में जाकर किसानों को देना है. वही केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ सदानंद राय ने फेस्टिसाइट एंड फर्टिलाइजर अप्लिटर के बारे में चयनित युवक युवतियों को विस्तृत जानकारी दी.

फ़ोटो - प्रशिक्षण देते कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह

कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडो से चयनित 30 युवक युवतियो को प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा. इस कार्यक्रम का प्रशिक्षण कृषि वैज्ञानिक नीरज चौधरी, अमित कुमार सिंह व अन्य वैज्ञानिक द्वारा दिया जायेगा. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top