फोटो - जलायी गयी बाइक को देखते लोग
कैमूर लाइव न्यूज़ ब्लॉग पोस्ट. कॉम/ बंटी जायसवाल
भभुआ. कैमूर जिला के बेलाव थाना क्षेत्र के अकोढी गांव में मंगलवार के रात ससुराल आये युवक की दरवाजे के बाहर खड़ी की गयीं बाइक में किसी ने आग लगा दिया. इसमें बाइक जल कर क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना होने पर रात में ही घटनास्थल पर पहुच कर बेलांव पुलिस ने जानकारी प्राप्त की. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सासाराम के शिवराज बिंद अकोढ़ी गांव में शंभु बिंद के घर ससुराल आये हुए थे.. जलायी गयी बाइक ग्लैमर बतायी जाती है.
जो गया सिंह के गो शाला के दरवाजे पर बाइक खड़ा कर अपने ससुराल शंभु बिंद के घर चला गया. इसी बीच रात साढ़े 9 बजे किसी के द्वारा आग बाइक में आग लगा दिया गया था. इसमें बाइक जलने की सूचना पर लोगो पहुँचे तब तक बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी. इसी दौरान किसी पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दिया तो रात में पुलिस पहुँच कर जांच कर चली गयी. बुधवार को शिवराज बिंद के साला व शंभू बिंद के पुत्र योगेश बिंद द्वारा बेलांव थाना में आवेदन देकर गांव के ही दो युवक सोनू सिंह व तेजबहादुर सिंह पर बाइक जलाने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया है

