फ़ोटो - महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना के लिए लगी भीड़
@ रामपुर से रजनीकांत दूबे
रामपुर: प्रखंड क्षेत्र के नौहट्टा गांव स्थित 500 फिट के ऊँचाई पर बड़वा पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. 4 बजे सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन पूजन के लिए कतार में महिला व पुरुष श्रद्धालु लग गए थे. करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन पूजन किया. दर्शन पूजन के अलावा श्रद्धालुओं ने भोले नाथ का जलाभिषेक भी किया. प्रखंड क्षेत्र के अलावा चेनारी, रोहतास सहित अन्य स्थानों से भी श्रद्धालुओ ने बड़वा पहाड़ पर स्थित बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया. वैसे तो सभी अपने गांव के शिव मंदिरों में लोग जल चढ़ाते हैं.
फोटो - दर्शन के लिए बड़वा पहाड़ी मंदिर के बाहर लगी श्रद्धालुओं की भीड़
लेकिन महाशिवरात्रि के दिन बड़वा पहाड़ पर स्थित बाबा भोलेनाथ के मंदिर तक पैदल के रास्ते से चल कर जल चढ़ाने की अलग ही परंपरा है. रामगढ़ से आये मदन मोहन तिवारी और पुसौली फकराबाद से मिथलेश चौबे ने बताया की हम अपने पूरे परिवार के साथ करीब चार साल से भोले बाबा का दर्शन करने के लिए आते है और जब तक जीवित रहेंगे. तब तक महाशिवरात्रि पर दर्शन पूजन करने आते रहेंगे. महाशिवरात्रि पर्व पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कमेटी के सदस्यों के अलावा बेलांव एवं करमचट थाना के पुरुष व महिला पुलिस के जवान भारी मात्रा में तैनात थे.
फोटो- बड़वा पहाड़ी पर लगा मेला
# मेले में बच्चों व श्रद्धालुओं ने उठाया आनन्द
बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़वा पहाड़ी पर मेले भी लगा हुआ था. इसमें बच्चों सहित श्रद्धालुओं ने जम आनंद उठाया. बच्चों ने मेले में खिलौने की खरीददारी की. वही युवक युवतियों की चाट, गुलगप्पे, चौमिंग आदि की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गयी. इस दौरान बच्चों ने काफी मस्ती की. मेले में कई तरह की दुकानें सजी हुई थी.

फोटो - अखंड हरिकीर्तन में शामिल लोग
# अघोरा नाम परो मंत्र ... का हुआ अखंड हरिकीर्तन
मंगलवार के रात नौहट्टा स्थित बड़वा पहाड़ी स्थित शिवमंदिर में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन हुआ. इसका आयोजन चांद के शहबाजपुर गांव के संजय जायसवाल ने कराया. उन्होंने बताया कि भोलेनाथ से मांगी गयी मन्नतें पूरी होने के बाद यह अखंड हरिकीर्तन उनके मंदिर में ही किया गया है. शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरी रात अघोरा नाम परो मंत्र... का अखंड हरिकीर्तन संपन्न हुआ. इसमें दर्जनों लोग शामिल थे. मौके पर मुन्नू जायसवाल, चुन जायसवाल, भानुप्रताप जायसवाल, सहित दर्जनों लोग थे.

फ़ोटो - नैहट्टा के बड़वा पहाड़ी स्थित भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग