कैमूर में लॉक डाउन में अब बाइक चलाने पर रोक,लगेगा जुर्माना, इन्हें मिलेगी इस हालत में छूट,पढ़े खबर

भभुआ/कैमूर। कोरोना से बचाव को लेकर पूरे देश में 21 दिनों का लॉक डाउन लगा हुआ है। जो 14अप्रैल तक जारी रहेगा। लॉक डाउन लगाए जाने के बाद लोग सडको पर बेवजह बाइक से निकल जाते है। युवा बाइको से फर्राटे भरते नजर आते है। उन्हें लॉक डाउन का कोई ख्याल ही नहीं रहता है। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे लोग को पकड़ कर जुर्माना भी लगाती है।

 फिर लोग मानने को तैयार नहीं है।  इसलिए सरकार द्वारा शेष दिनों के लॉक डाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देश जारी किया है। जिसमें अब बाइक के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दिए जाए। पुलिस विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, लॉक डाउन के दौरान बेवजह सड़को पर निकलने वाले 150 बाइक सवारों को जुर्माना लगाते हुए पुलिस द्वारा वसूला गया है।

वही इस मामले में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद का कहना था कि जिले में सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है। सरकार की तरफ नया दिशा निर्देश आया है कि शेष लॉक डाउन में बाइक के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगायी जाए। ज्यादा जरूरी होने पर एक व्यक्ति को छूट मिलेगा।अगर बाइक पर दो लोग दिखे तो कार्रवाई पुलिस द्वारा की जायेगी और जुर्माना भी वसूला जायेगा। उनका कहना था कि इस लॉक डाउन के दौरान फिर भी कुछ लोग बाइक से सड़कों पर बेवजह चलाते हुए दिख रहे थे। जिन्हें पुलिस द्वारा रोककर लगभग 150 बाइक सवारों पर जुर्माना लगाया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top