भभुआ कैमूर। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में पीड़ित युवती द्वारा भभुआ महिला थाने में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।इस मामले में पुलिस ने आरोपी को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया। वही पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद में उसका बयान दर्ज किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी दीपक बिंद के खिलाफ पीड़िता ने महिला थाने भभुआ में प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसमें बताया गया था कि दीपक की बहन शादी उसके गांव में हुई है। दीपक हमेशा अपनी बहन के गांव आता जाता था। इस दौरान उससे उसका परिचय होने के बाद प्रेम संबंध हो गया और प्रेम संबंध के बाद युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में भभुआ महिला थाने में रविवार की शाम की आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।भभुआ महिला थानाध्यक्ष शुभेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मंगलवार, अप्रैल 07, 2020
Tags

