कैमूर में विदेश से आए 13 समेत 14 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली निगेटिव, जिलेवासियों में खुशी की लहर

भभुआ कैमूर। वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा विश्व जंग लड़ रहा है। कोरोना ने पूरे देश एवं विदेश सहित विश्व की अर्थव्यवस्था को हिला के रख दिया है। कोरोना से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। वही लाखों लोग संक्रमित है। इस बीच कैमूर जिले वासियों के लिए एक खुशखबरी है। कैमूर जिले में विदेशों से आए 13 समेत 14 लोगों की कोरोना की जांच के लिए भेजे गए रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।कोरोना की जांच के लिए कुल 14 लोगों की सैंपल को पटना आईजीआईएमएस भेजा गया था।

यह भी पढ़े : बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद चली गोलियां, 2 लोग घायल, एक गिरफ्तार

जहां से कुल 14 लोगों की कोरोना की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। कैमूर जिले में अभी तक एक भी को कोरोना के मरीज नहीं पाए गए हैं और जिले वासियों के लिए काफी राहत भरी खबर है। सिविल सर्जन अरुण कुमार तिवारी ने जांच के लिए भेजे गए 14 लोगो की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आने के बारे में जानकारी दी है।

यह भी पढ़े : कुएं में गिरने से वृद्ध किसान की मौत,फसल काटने के लिए जा रहा था खेत,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

कोरोना वायरस Google photo
 मिली जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग पटना के निर्देश पर जिले में मार्च के महीने में विदेश से यात्रा का लौटने के बाद सभी लोगों की जांच कराने के लिए सैंपल लिया था।जिले में 16 लोग ऐसे थे जो विदेश से यात्रा करने के बाद मार्च में लौटे थे।बिहार में कोरोना से मौत का मामला आने के बाद विदेश लौटने वाले सभी लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया था।वहीं चिकित्सकों द्वारा उनके सैंपल लेकर जांच के लिए पटना 1 अप्रैल को भेजा गया था।उसकी जांच की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई।

यह भी पढ़े : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

सिविल सर्जन समेत छह लोगों की पहले ही आ चुकी है कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट
वहीं इस मामले में 14 लोगों से पहले कैमूर सिविल सर्जन एवं उनकी पत्नी समेत 6 लोगों की जांच के लिए सैंपल भेजा गया था।जिसमें सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी थी।पटना से स्वास्थ्य विभाग को कोरोना की जांच के लिए 20 किट उपलब्ध कराया गया था। जिसके बाद 14 लोगों की सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जिसका जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है। सभी स्वस्थ्य है।

यह भी पढ़े :कैमूर में लॉक डाउन में अब बाइक चलाने पर रोक,लगेगा जुर्माना, इन्हें मिलेगी इस हालत में छूट,पढ़े खबर 

क्या कहते है सीएस
 इस मामले में सिविल सर्जन अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि मार्च में विदेश यात्रा करने वाले13 समेत 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मंगलवार को उन्हें घर भेज दिया जाएगा।वर्तमान में जिले में एक भी कोरोना के मरीज नहीं है। जो कैमूर जिले के लिए राहत भरी खबर है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। बाहर से आने वाले सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा गांवो में जांच कर स्क्रीनिंग कर क्वारन्टीन सेंटर में रखा जा रहा है। अभी कोरोना से जंग बाकी है। सरकार के गाइड लाइन का लोगों को पालन करना होगा। घरों से बाहर नहीं निकले और लॉक डाउन का पालन करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top