बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद चली गोलियां, 2 लोग घायल, एक गिरफ्तार

गोली से घायल युवक
भभुआ/चांद/कैमूर।सोमवार की सुबह चांद थाना क्षेत्र के सिरहीरा गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुए मारपीट में गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है।  मारपीट एवं गोली चलने की घटना में 2 लोग घायल हो गए। इस मामले एक गोली तो दूसरा ईट पत्थर से घायल हो गया। गोली से घायल हुआ युवक सिरहीरा निवासी रंगीला यादव का पुत्र सुुमन्त यादव बताया जाता है।
जिसके बांह में छर्रा लगी है। प्राथमिक उपचार करने के बाद सुमन्त को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।इस मामले में थाने में घायल सुमंत यादव ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी का आवेदन दिया।इधर, दूसरा पक्ष ने भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह उमा यादव के पुत्र मुकेश यादव और मोहन मौर्य के पुत्र ज्ञानी मौर्य के बीच मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों का हटा कर मामला शांत कराया। लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग आकर भीड़ गए और पत्थरबाजी और गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। गोली की छर्रा सुमंत यादव के बांह में लग गई।जबकि दूसरे पक्ष के सुभाष को पत्थर से चोट लग गई। 
गोली से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मामले में दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top