#पीडीएस दुकानदार के दुकान से जांच के दौरान 25 क्विंटल चावल, 15 क्विंटल गेहूं ,180 लीटर केरोसिन तेल बरामद
#मार्च महीने का गरीबो को नहीं बांटा अनाज, जांच के दौरान पदाधिकारियों को ग्रामीणों ने कहा - नहीं मिला राशन किराशन
भगवानपुर कैमूर। सरकार द्वारा गरीबों को कम कीमत पर राशन किरासन उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा गरीबों के राशन किरासन में गड़बड़ी कर घोटाले करने का मामला सामने आते रहता है। जिसमें ऐसा ही मामला भगवानपुर प्रखंड के पहाड़िया पंचायत के अंतर्गत निबी गांव का है।जहां डीलर सावित्री कुमारी द्वारा गरीबों को मार्च महीने का राशन किरासन का वितरण किए बिना पॉश मशीन पर शत-प्रतिशत राशन किरासन का वितरण दिखा दिया गया।
वही जिन गरीबों को राशन किरासन नहीं मिल पाया था। उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने पर राशन किरासन वितरण मामले की जांच करने के लिए रविवार को एडीएसओ राकेश कुमार व एमओ धर्मवीर कुमार भारती ने जब जांच किया तो राशन किराशन वितरण में अनियमितता का मामला उजागर हुआ।
वही इस मामले में एमओ धर्मवीर कुमार भारती से पूछे जाने पर बताया कि नीबी गांव के पीडीएस दुकानदार के दुकान की जांच की गई है। जिसमें अनियमितता पाई गई है। उसका रिपोर्ट विभागीय पदाधिकारी को सौंप दिया गया है।इसके साथ ही वहां से जैसे ही आगे की कार्रवाई करने के लिए निर्देश मिलता है। उसके अनुसार कार्रवाई किया जाएगा। इसके साथ ही बताया कि उक्त दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज भी विभाग के निर्देश किया जा सकता है।
#मार्च महीने का गरीबो को नहीं बांटा अनाज, जांच के दौरान पदाधिकारियों को ग्रामीणों ने कहा - नहीं मिला राशन किराशन
भगवानपुर कैमूर। सरकार द्वारा गरीबों को कम कीमत पर राशन किरासन उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा गरीबों के राशन किरासन में गड़बड़ी कर घोटाले करने का मामला सामने आते रहता है। जिसमें ऐसा ही मामला भगवानपुर प्रखंड के पहाड़िया पंचायत के अंतर्गत निबी गांव का है।जहां डीलर सावित्री कुमारी द्वारा गरीबों को मार्च महीने का राशन किरासन का वितरण किए बिना पॉश मशीन पर शत-प्रतिशत राशन किरासन का वितरण दिखा दिया गया।
वही जिन गरीबों को राशन किरासन नहीं मिल पाया था। उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने पर राशन किरासन वितरण मामले की जांच करने के लिए रविवार को एडीएसओ राकेश कुमार व एमओ धर्मवीर कुमार भारती ने जब जांच किया तो राशन किराशन वितरण में अनियमितता का मामला उजागर हुआ।
यह भी पढ़े : 300 से अधिक गरीब असहाय को समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ने वितरण किया खाने पीने का राशन
बताया जाता है कि जब पदाधिकारियों द्वारा राशन किरासन वितरण मामले की जांच की गई तो उक्त दुकानदार द्वारा पॉश मशीन पर शत-प्रतिशत वितरण कर दिया गया है।लेकिन जब औसान गांव के 50 से अधिक ग्रामीणों से पदाधिकारियों ने पूछा तो बताया गया कि उन्हें मार्च महीने का अनाज राशन किरासन नहीं मिल पाया है। वहीं जब डीलर के दुकान की जांच के दौरान 25 क्विंटल चावल, 15 क्विंटल गेहूं, 180 लीटर केरोसिन तेल भी बरामद किया गया।वही इस मामले में एमओ धर्मवीर कुमार भारती से पूछे जाने पर बताया कि नीबी गांव के पीडीएस दुकानदार के दुकान की जांच की गई है। जिसमें अनियमितता पाई गई है। उसका रिपोर्ट विभागीय पदाधिकारी को सौंप दिया गया है।इसके साथ ही वहां से जैसे ही आगे की कार्रवाई करने के लिए निर्देश मिलता है। उसके अनुसार कार्रवाई किया जाएगा। इसके साथ ही बताया कि उक्त दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज भी विभाग के निर्देश किया जा सकता है।