भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कोरोना को लेकर पूरे देश मे 21 दिनों का पीएम मोदी द्वारा लॉक डाउन लगाया गया है। जो 14 अप्रैल तक चलेगा। लोगों को घरों में रहने के लिए अपील की गई। इस लॉक डाउन के कारण दिहाड़ी गरीब मजदूरों के खाने पीने आफत आ खड़ी हो गयी है। उन्हें एक जून के रोटी नसीब नहीं हो रही है। क्योंकि उन्हें कमाने का कोई जरिया नजर नहीं आ रहा है।लॉक डाउन है सब जगह बंद ही बंद नजर आ रहे है। सड़कें वीरान है। सभी कामकाज ठप है। कमाए तो कमाए कैसे और खाये क्या। ऐसे में इस लॉक डाउन के कारण उन्हें भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
ऐसे लोगों की मदद करने के लिए समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने हाथ बढ़ाया है। कुछ ऐसा ही मामला कैमूर के रामपुर प्रखंड के सबार पंचायत में देखने को मिला।जहां लोगों की मदद के लिए सबार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ने आगे आकर अपना कदम बढ़ाया है। सोमवार को सबार पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में 300 से अधिक गरीब,असहाय,विधवा,दिव्यांग महिला पुरुषों को राशन का वितरण किया।
राशन लेने के लिए सबार पंचायत के सबार,पांडेयपुर, झाली,बहेरी, मझियांव गांव के लोग पहुँचे हुए थे। उन्हें 10 किलो चावल,5 किलो आलू,1 किलो प्याज,2 किलो बैगन, 1 साबुन का वितरण किया।
समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर पीएम मोदी द्वारा 21 दिनों का लॉक डाउन पूरे देश में किया गया है। जो 14 अप्रैल तक रहेगा। लॉक डाउन के कारण रोजाना के कमाने व दिहाड़ी,मजदूरों,गरीब,
असहाय,विधवा एवं दिव्यांगों को काफी मुसीबतें खड़ी हो गयी है। ऐसे में मैंने सोचा कि जो सबार पंचायत के निवासी हैं। इस लॉक डाउन के पीरियड में एक भी परिवार को भूखा नहीं रहेगा। हमारी टीम द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया।जो बेहद गरीब,असहाय, विधवा,दिव्यांग महिला पुरुष है।
जिन्हें इस लॉक डाउन के दौरान खाने पीने की समस्या आ रही है। उन्हें पंचायत सरकार भवन पर बुलाकर अपने तरफ से खाने पीने की सामग्री में चावल,आलू,प्याज,बैगन व हाथ धोने का साबुन वितरण किया गया।आगे भी जैसा स्थिति होगा उसके अनुसार मदद किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जो लॉक डाउन किया गया है। उसका सभी लोगों को पालन करना होगा और बाहर से आने वाले लोगों का नाम स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें ताकि उनका जांच हो सके। घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की। इस दौरान मौके पर उपमुखिया प्रतिनिधि रविंद्र गुप्ता,संतोष चौधरी, टुन्नू गुप्ता,विक्की सिंह, सन्मुख सिंह, नूरे आलम, पिंटू जायसवाल सहित टीम दर्जनों युवको ने वितरण करने में अपना सहभागिता दी।
![]() |
| खाद्य सामग्री बांधते टीम के सदस्य |
राशन लेने के लिए सबार पंचायत के सबार,पांडेयपुर, झाली,बहेरी, मझियांव गांव के लोग पहुँचे हुए थे। उन्हें 10 किलो चावल,5 किलो आलू,1 किलो प्याज,2 किलो बैगन, 1 साबुन का वितरण किया।
![]() |
| लोगों को कोरोना के बारे में समझाते समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह |