कुएं में गिरने से वृद्ध किसान की मौत,फसल काटने के लिए जा रहा था खेत,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

भभुआ कैमूर। भभुआ थाना क्षेत्र के परसिया गांव में सोमवार को अहले सुबह फसल काटने के लिए जा रहे वृद्ध किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक 65 वर्षीय सुदर्शन साह परसिया गांव  का बताया जाता है। घटना की सूचना पर जैसे ही परिजनों और  ग्रामीणों को मिली तो लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।जिसके बाद लोगों द्वारा कुए से काफी मशक्कत के बाद  वृद्ध के शव को निकाला गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

 घटना के बारे में मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि मृतक सोमवार की अहले सुबह गांव से पश्चिम खेत पर जाने के लिए निकले थे। उनके जाने के आधे घंटे बाद जब उनका बेटा खेत पर पहुंचा तो देखा कि वहां पर उसके पिताजी नहीं मिले। इसके बाद वह पता करने के बाद जब दिखे तो घर पर भी पता किया लेकिन यहां भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद आशंका हुई तो उनकी खोजबिन शुरू किया। खेत जाने वाले रास्ते में कुएं में जाकर देखा तो कुछ दिखाई नहीं पड़ा। 

सभी लोग खोजबीन में परेशान हो गए। इसी दौरान करीब 3 घंटे बाद सुबह 9 बजे उनका शव कुए में तैरता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने रस्सी बांध के शव को कुएं से बाहर निकाला लेकिन कुएं से बाहर निकलने के बाद देखा गया तो किसान की मौत हो चुकी थी। वही जैसे ही कुएं से शव बरामद हुई। पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटनास्थल पर शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि मृतक किसान के दो बेटे व एक बेटी है इनमें से सभी की शादी हो गयी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top