भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। मंगलवार को भगवानपुर प्रखंड के भगवानपुर गांव में कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने अपने हाथों से 300 गरीब असहायों को खाद्य सामग्री का पैकेट वितरण किया। दरअसल भगवानपुर पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीबों असहायों के बीच खाद्य सामग्री वितरण में कैमूर डीएम के हाथों शुरुआत की गई। गौरतलब है कि कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा विश्व जुझ हो रहा है।
जिसको देखते हुए पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है।जिसके कारण गरीब असहायों को खाने पीने की समस्या खड़ी हो गयी है। लेकिन इस विकट परिस्थितियों में गरीब, असहायों के बीच मदद करने के लिए कई सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि भी आगे आ रहे है। इसी तरह भगवानपुर में भी लोगों को लॉक डाउन में गरीब भूखे व असहाय लोगों के बीच 300 खाद्य सामग्री का पैकेट डीएम के हाथों बांटा गया। पैक्स अध्यक्ष ने खाद्य सामग्री पैकेट में 5 किलो चावल, आधा किलो दाल, एक पैकेट नमक, एक साबुन और 200 ग्राम सरसों का तेल का पैकेट बनाकर दिया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का खास ख्याल रखा गया। चुना से बनाये गए घेरे में लोगों को लाइन में बैठा कर खाद्य सामग्री वितरण किया गया।
बताया जाता है कि डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि खाने पीने के अभाव में किसी भी गरीब असहाय को भूखे नहीं सोने दिया जाएगा। इसके लिए रात-दिन एक करके दिए गए खदान के अलावा जनप्रतिनिधि, पैक्स अध्यक्ष,सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायियों से अपील किया है कि वह देश की इस विकट परिस्थिति में निष्ठा के साथ के अपने अपने अनुसार सहयोग करें। मौके पर वितरण के दौरान भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह, सीओ विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन,डीसीओ रामाश्रय राम,सरैयां पंचायत के मुखिया उमेश दूबे सहित कई लोग उपस्थित थे।