कैमूर में आपसी विवाद में लाठी डंडे के साथ चली गोली में 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर,वाराणसी रेफर

मोहनियां/कैमूर
: कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां आपसी में विवाद में लाठी डंडे के साथ गोली चलने से एक की मौत हो गयी। वही दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। वही मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। 

मामला कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भलूहारी गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त गांव में दो पट्टीदारों में पहले से ही वाद विवाद चल रहा था। लेकिन गुरुवार को अचानक किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा का कारण नाली गली विवाद बताया जा रहा है। झगड़ा के दौरान लाठी डंडे के साथ मारपीट और इसी बीच गोली चलने लगी। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गया और उसकी मौके पर मौत हो गयी।वही एक और व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। 

तीसरे व्यक्ति को लाठी डंडे से मार से उसका हाथ पैर टूट गया। घटना की सूचना की मौके पर मोहनियां पुलिस पहुँची। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी। 

वही इस मामले में एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि दोनों आपस में पट्टीदार हैं। नाली गली के विवाद को गोली चली। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 2 लोग घायल हैं। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top