मिली जानकारी के मुताबिक, नुआंव थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक शराब के नशे में पत्नी को पीटकर अधमरा कर दिया है।जिसके बाद नुआंव थानाध्यक्ष सुनीत कुमार गश्ती दल के साथ प्रतापपुर मुसहरी बडढा पहुंचे। जहां युवक अपनी पत्नी को पीट रहा था। घायल पत्नी अधमरी होकर जमीन पर गिरी हुई
थी।
पुलिस ने तुरंत आरोपी पति सुरेंद्र मुसहर को गिरफ्तार किया और आरोपी के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी।जिसके बाद पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच करायी तो शराब पीने की पुष्टि हुई। वही ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों द्वारा स्थिति गंभीर देखते भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया।जहां घायल महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

