भभुआ कैमूर। पुलिस द्वारा रात में लॉक डाउन के मद्देनजर बाइक जांच अभियान के दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोका गया। लेकिन वे भागने लगे तो पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया गया। जब पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ा गया तो वे शराब के नशे में थे। उनका मेडिकल जांच होने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। साथ ही उनके पास से एक एकनाली बंदूक,
12 बोर की 11 जिदा गोली, 12 बोर का 10 जिंदा भराट गोली, एक मोबाइल, एक पीएनबी का पासबुक, पांच पीएनबी का चेकबुक बरामद किया गया।
यह जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना के पास पुलिस द्वारा लॉक डाउन के दौरान वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा गया तो भागने लगे।जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।एक नाली बंदूक व गोली के साथ वार्ड सदस्य सहित दो लोगों को पकड़ लिया। बातचीत के दौरान दोनों नशे में थे। साथ ही उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई। इसमें बंदूक में गोली लोड थी और किसी तरह का कोई कागजात भी नहीं दिखाया गया।मेडिकल जांच में भी दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के भालुबुढ़न गांव निवासी अर्जुन राय व बढ़ौना गांव के जीता राजभर बताया जाता हैं। गिरफ्तार अर्जुन राय चैनपुर प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर सात का वार्ड सदस्य भी है।उनके पास से एक एक नाली बंदूक व 12 बोर की 11 जिदा गोली, 12 बोर का 10 जिंदा भराट गोली, एक मोबाइल, एक पीएनबी का पासबुक, पांच पीएनबी का चेकबुक बरामद किया गया।
एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि दोनों गिरफ्तार दोनो लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन, आर्म्स एक्ट सहित मद्य निषेध के मामलों में कांड दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।