यूपी बिहार बार्डर पर कोरोना योद्धा पुलिस पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को लोगों ने फूलों की बारिश, माला पहना कर किया सम्मानित

दुर्गावती, मुबारक अली (कैमूर)। यूपी बिहार बार्डर पर स्थित कर्मनाशा नदी के पास कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों पर स्थानीय क्षेंत्र के लोगों ने फुलों की बारिश कर उनका हौसला बढाया.बुधवार को ग्रामीणों द्वारा बार्डर पर मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह, थानाध्यक्ष दुर्गावती संजय कुमार, सैयदराजा थानाध्यक्ष  के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया.इस दौरान पुलिस अफसरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी सुरक्षा के लिए सरकार के नियमों को बताया कि आप लोग घरों मे रहकर सुरक्षित रहे.
बताते चले कि देश भर में कोरोना महामारी से जंग लङने के लिए दिन रात मेहनत करने वाले पुलिस समेत स्वास्थ्य अमले का स्वागत हो रहा है.और इस क्रम मे बार्डर पर यूपी बिहार की पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी रात दिन अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से कर रहे है. इस जंग में पुलिस अफसरों के साथ जवान व स्वास्थ्य कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है.ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रह सकें जिसे देखते हुए  बॉर्डर पर इनके  स्वागत में फूल बरसाए गए और ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया.

यह भी पढ़े : लॉक डाउन में पुलिस को मिली सफलता, वार्ड सहित दो को एक बंदूक व 21गोली के साथ किया गिरफ्तार,बाइक जब्त 

स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस अधिकारियों ने भी जनता का आभार जताया. डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि क्षेत्र मे लॉकडाउन के दौरान जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है उन्होंने कहा कि आगे भी जनता को इसी तरह सहयोग करना चाहिए ताकि हम कोरोना को पुरी तरफ से हरा सके. वहीं समाजसेवी सतीश यादव उर्फ पिंटू ने बताया की लॉकडाउन के दौरान पुलिस बिना किसी भेदभाव के हर तबके की सेवा में जुटी है.
पुलिस पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी परवाह किए बिना क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य की चिंता कर रही है ऐसे में हम सब का कर्तव्य बनता है उनकी हौसला को अफजाई करने के लिए.इस दौरान समाजसेवी सतीश यादव उर्फ पिंटू,खजुरा पंचायत के मुखिया सौरभ पासवान, ढङहर पंचायत के मुखिया भाई चंद रावत, चेहरियां पंचायत के मुखिया पति देव लाल चौधरी, इमरान खान, हनीफ खां, दिपक यादव,रिषिकेश यादव,गोविंदा यादव, सुनील खरवार, शशिकांत यादव, मुन्ना यादव मंजु देवी पप्पु यादव आदि उपस्थित थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top