भभुआ/कैमूर। आज राष्ट्रीय राजपूतकरणी सेना इकाई (कैमूर) के द्वारा महान योद्धा हिंदू हृदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाया गया।यह जयंती कार्यक्रम करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा तरहनी गांव में तैल चित्र पर पुष्प माला से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर कैमूर जिला के करणी सेना के जिलाध्यक्ष कुमार नित्यानंद प्रिंस, अमरेश सिंह, डी.के सिंह, अमित कुमार सिंह, पुनीत सिंह, बाला जी, अनुराग सिंह, रौशन सिंह, सुभाष सिंह व अन्य मौजूद थें। करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि पृथ्वी राज चौहान चौहान वंश के हिंदू क्षत्रिय राजा थे, जो उत्तर भारत में 12 वीं सदी के उत्तरार्द्ध में अजमेर (अजयमेरु ) और दिल्ली पर राज्य करते थे। वे भारतेश्वर, पृथ्वीराजतृतीय, हिन्दूसम्राट्, सपादलक्षेश्वर, राय पिथौरा इत्यादि नाम से प्रसिद्ध हैं। भारत के अन्तिम हिन्दूराजा के रूप में प्रसिद्ध पृथ्वीराज १२३५ विक्रम संवत्सर में पंद्रह वर्ष (१५) की आयु में राज्य सिंहासन पर आरूढ़ हुए। पृथ्वीराज की तेरह रानियाँ थी। उन में से संयोगिता प्रसिद्धतम मानी जाती है। पृथ्वीराज ने दिग्विजय अभियान में ११७७ वर्ष में भादानक देशीय को, ११८२ वर्ष में जेजाकभुक्ति शासक को और ११८३ वर्ष में चालुक्य वंशीय शासक को पराजित किया। इन्हीं वर्षों में भारत के उत्तरभाग में मोहम्मद गोरी नामक योद्धा अपने शासन और धर्म के विस्तार की कामना से अनेक जनपदों को छल से या बल से पराजित कर रहा था। उसकी शासन विस्तार की और धर्म विस्तार की नीति के फलस्वरूप ११७५ वर्ष से पृथ्वीराज का गोरी के साथ संघर्ष आरंभ हुआ।
कैमूर में पृथ्वीराज चौहान का करणी सेना ने मनाया जयंती, श्रद्धासुमन किया अर्पित
मंगलवार, मई 19, 2020
Tags

