इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। ट्वीट के अनुसार 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का मामला 10 जिले से सामने आया है। जिसमें कैमूर से 2, बक्सर से 1,समस्तीपुर से 1,शेखपुरा से 2, गया से तीन, जहानाबाद से 1,पटना से 1, नवादा से तीन, मधेपुरा से 2, सुपौल से 3 नए मरीज मिले है। 19 नए मरीजों में 3 महिला और 16 पुरुष शामिल है।
बिहार में 19 और मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज,आंकड़ा पहुँचा 1442,10 जिलों में आये नए मामले
मंगलवार, मई 19, 2020
पटना। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ती ही जा रही है। बिहार में बाहर से आने वाले प्रवासियों की कोरोना जांच में पॉजिटिव मरीजो के मिलने का मामला से आ रहा है।जिसके बाद बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इजाफा हो रहा है। अब तो सूबे में कोरोना संक्रमण का मामले 1400 पार कर गया है। आज बिहार में स्वास्थ्य विभाग के कोरोना के पहले अपडेट में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद संख्या बढ़कर 1442 हो गया है।
Tags



