मृत चालक की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के स्वरूडीह गांव निवासी शिवनाथ यादव का पुत्र जगदीश यादव के रूप में हुई है। सोनहन थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक,मृतक चालक जगदीश यादव रविवार की रात अपने गांव से ट्रैक्टर लेकर बेलांव थाना क्षेत्र के गन्नूपुर गांव जा रहा था। वह ट्रैक्टर पर अकेला सवार था। सोनहन बाजार से कुछ आगे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर बगल के चाट में पलट गया। चाट में पानी भरा था। इंजन नीचे हो गया और चारों पहिया ऊपर हो गया। इसी में चालक की इंजन के नीचे दबने से मौत हो गयी।
लोगों ने इसी सूचना सोनहन थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने चाट में पानी व रात होने की वजह से काफी मशक्कत के बाद लोगों की सहयोग से एक अन्य ट्रैक्टर से टोचन करा कर ट्रैक्टर के इंजन को निकाला गया। वही मृत चालक को भी बाहर निकाला गया। तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।
जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की। जब पहचान नहीं हुई तो उसका फ़ोटो खींच कर पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का सहायता लिया। फ़ोटो को शेयर करते हुए पहचान कर जानकारी देने की बात कही गयी। इसके साथ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

