कैमूर में मछली मारने की रोक के बाद बदमाशों ने सुवरन नदी में डाला जहर, हज़ारों मछलियां मरी

संक्रमण का बढ़ा खतरा,लोगों में डर का माहौल
 
भगवानपुर कैमूर। मछली मारने की रोक पर बदमाशों ने नदी में जहर डाल कर हजारों मछलियों की मार डाला। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित सुवरन नदी के टेडवा घाट की है। जहां रविवार के रात्रि में बदमाशों ने उस नदी घाट पर जाकर विषैला जहर नदी में डाल दिया। 

जिससे हजारों मछलियां मर गयी।इसकी जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई जब लोग उस घाट पर स्नान करने गए थे तो देखा कि नदी में हजारों मछलियां मरी हुई और पानी के ऊपर मृत पड़ी हुई है। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना गांववालों को दी।बताया जाता है कि कुछ बदमाशों को मछली मारने पर रोक लगाया गया था।

जो रात्रि में चोरी चुपके नदी घाट पर जाकर जहर डाल दिया। जिससे नदी घाट की हजारों मछलियां मर गयी। वही मछलियों के मर जाने के बाद पानी में मृत मछलियां ऊपर आने से नदी का पानी दूषित हो गया है। अब लोगों का नदी में स्नान करना भी काफी मुश्किल हो गया है। 

एक तो देश में कोरोना जैसे संक्रामक वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में नदी में मछलियों के मरने से दूषित नदी के पानी से लोगों स्नान से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। लोगों का अब नदी में स्नान करने में डर लगने लगा है और बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top