भभुआ/कैमूर। कैमूर में अब बाहर से आने वाले प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आ रहा है। प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रहा है।आज के ताजा बिहार कोरोना अपडेट में कैमूर में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का मामला सामने आया।
इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। ट्वीट के अनुसार, कैमूर में 2 नए कोरोना संक्रमित मरीजों में एक महिला और एक पुरुष है। जो भभुआ प्रखंड के मोकरी गांव से है। दोनों महिला और पुरुष की उम्र 24 -24 साल है। जिसके बाद कैमूर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 39 हो गया है। जिसमें अब तक 32 मरीज ठीक होकर घर को लौट गए है।


