कैमूर में दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोली में पूर्व मुखिया सहित चार घायल, वाराणसी रेफर, तीन गिरफ्तार

#तनाव को लेकर पुलिस कर रही कैंप,मौके पर पहुँचे डीएसपी
नुआंव/कैमूर। जमीनी विवाद में मिट्टी निकालने को लेकर चली गोली में पूर्व मुखिया सहित 4 लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार की शाम कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के बिदपुरवां गांव की है। वही घायलों में बिदपुरवां गांव निवासी सह नुआंव पंचायत के पूर्व मुखिया श्याम नारायण बिद, अंतू बिंद, मनोज बिंद व बिहारी बिंद बताये जाते है। 

चली गोली में घायल पूर्व मुखिया को नुआंव पीएचसी 
में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते 
 हुए डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुखिया के परिवार की कुछ बच्चियां पास के सरकारी जमीन में मिट्टी निकाल रही थी। जिस पर गांव के राम अवतार बिंद ने मना करते हुए बच्चियों को मार कर भगा दिया। जिसके बाद बच्चियों ने घर जाकर परिजनों को सारी बात बताई।जिसके बाद जब पूर्व मुखिया उस मामले पूछताछ करने गए तो राम अवतार बिंद बकझक करते हुए विवाद बढ़ गया।

 इसी बीच उसने पूर्व मुखिया को गोली चला दी। ग्रामीणों के मुताबिक,पूर्व मुखिया को दो गोली लगी है।जिसमें पूर्व मुखिया घायल हो गए। गोली चलने की सूचना किसी ने नुआंव पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही दोबारा दूसरे पक्ष के लोगों गोली चला दी। जिसमें तीन लोग और घायल हो गये। 

वही दो बार चली गोली में पूर्व मुखिया समेत 4 लोग घायल हो गए। वही घटना के बाद पूर्व मुखिया के पक्ष के लोग गोली चलाने वालों को जान से मारने पर तैयार हो गए। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को बुला कर तैनात किया गया। वही गोली चलाने वाले आरोपितों को पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद हिरासत में लेते हुए गांव से बाहर निकाल कर थाना लाया गया। 

जहां पुलिस के मुताबिक,तीन लोगों के गिरफ्तार करने की सूचना है। वही घटना की सूचना पर मौके पर मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह पहुँच कर नुआंव थानाध्यक्ष सुनीत सिंह से जानकारी प्राप्त करते हुए काफी संख्या में पुलिस कैंप कर रही है।वही पुलिस द्वारा आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top