शान्ति समिति की बैठक में शराबमुक्त होली मनाने की अपील, होगा जेल, अश्लील गाना बजाने वालों पर भी होगी कार्रवाई 

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ/ कैमूर. रविवार को भभुआ थाना के प्रांगण में एसडीपीओ अजय प्रसाद की अध्यक्षता में नगर पर्षद व जनप्रतिनिधियों के साथ शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने के लिए शांति समिति की बैठक की गयी. इसका संचालन थानाध्यक्ष सतेंद्र राम ने की. बैठक में इस बार की होली शराबमुक्त व शान्तिपूर्ण आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी. अगर इस दौरान कोई व्यक्ति शराब पीकर हंगामा करते हुए पकड़े जाने कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जायेगा. एसडीपीओ ने बताया कि जानकारी के मुताबिक बिहार में शराबबंदी होने के कारण पंजाब हरियाणा से शैडो कंपनी द्वारा नकली शराब भेजा जा रहा है.
 जिसमें मिथाइल अल्कोहल मिलाया गया होता है. जो शराब पीने वाले के आँखों से अंधा बना देता है. इसके साथ असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की रहेगी. होलिका के दौरान पुलिस जवान तैनात रहेंगे. शराबबंदी से पहले शराब विक्रेताओं के नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज किया गया है. इसके साथ ही ऐसे लोगों पर धारा 107 लागू की गई है. बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा होली के दौरान बिजली नहीं कटने की मांग की. एक पक्ष के द्वारा कहा गया कि होली के दिन शुक्रवार हो रहा है. इस दौरान जुम्मे की नमाज अदा की जाती है. इस दौरान होली खेलने वाले लोग 12 बजे के पहले होली खेल लेंगे तो अच्छा रहेगा. 
 इस पर दूसरे पक्ष ने कहा कि होली के दौरान जिस स्थान पर आपको परेशानी की संभावना समझ में वहां पर आपका सहयोग किया जायेगा. लेकिन होली 12 बजे पहले खत्म नहीं हो पाएगा. वही अश्लील गाना बजाने वाले लोगों के वाहन को जब्त कर जुर्माना लगाने की बात कही गयी. मौके पर नगर पर्षद सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य उर्फ जॉनी, उप सभापति प्रतिनिधि शाहरुख खान, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमजान अंसारी, रामबचन पांडेय, लियाकत अंसारी, बिरजू सिंह पटेल सहित कई वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top