व्यापारिक मंडी की सड़क बनी जानलेवा, लोग दुर्घटना के हो रहे शिकार, प्रशासन को बड़ी दुर्घटना का इंतजार, कौन होगा जिम्मेवार ?

रमेश कुमार/ कुदरा
कुदरा. कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के लालापुर से  परसथुआ जाने वाला सड़क जानलेवा बन गया है. इसका कारण सड़क पर नाले का पानी बहना है. इससे सड़क पर ही जलजमाव होकर झील से नजारा बन गया है. यही नहीं इस पथ में जलजमाव हो जाने से गढ्ढे बन गए है. इससे होकर आने जाने वाले लोगों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस पथ से होकर गुजरने के दौरान हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. 
वही कई वाहन चालक इस पथ से होकर आने जाने के दौरान गिर कर घायल हो चुके है. रविवार को मकान बनाने के काम में आने वाला मिक्चर मशीन रोड के किनारे गड्ढे में फंसकर पलट गया है. इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. लोगों का कहना है कि शनिवार को इसी स्थान पर धान की भूसी लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी गयी थी.
 इस दौरान एक युवक बाल बाल बच गया. रीवा गांव के शंभू शाह ने बताया कि रोड पर पानी  लगने के कारण गड्ढे का पता नहीं चल पाया.जिससे ट्रॉली पलट गई. पास ही में दुकान किए बबलू सेठ ने बताया कि प्रतिदिन ऐसी घटनाएं होती रहती है. इससे पहले भी  इसी जगह पर दो-तीन दिन लगातार की घटना हो चुकी है. 
कई बार लोग गिर कर व वाहन के पलटने से घायल हो चुके है. दुकानदार भोला, सुरेश ने बताया कि जब तक नाली का निर्माण नहीं हो पाएगा रोड पर पानी लगेगा तो दुर्घटनाएं होती ही रहेगी. यहां हर दिन का यही हाल है. इस समस्या के बारे मुखिया, जनप्रतिनिधि व बीडियो यानी प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई पहल नहीं किया गया. बीडीओ द्वारा आश्वासन दिया गया था. यहां पर सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता है. 
शनिवार इसी जगह पर डीजे वाली की गाड़ी फंसने के बाद जेसीबी से उसे निकाला गया था. लोगो का कहना है लालापुर एक व्यापार मंडी है. यहां पर दर्जनों राइस मिल है. फिर भी स्थिति यहां का इतना खराब हैं कि कह पाना मुश्किल है. इस पथ पर लगने जलजमाव के बारे मुखिया से लेकर बीडीओ तक को जानकारी है. फिर भी कोई पहल नहीं किया जा रहा है. जनप्रतिनिधि व प्रशासन इस पथ पर कोई बड़ी दुर्घटना का राह देख रही है क्या. हालांकि अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं हुई है नहीं तो इस घटना का जिम्म्मेवार कौन होगा.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top