* कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
# जीत के लिए एड़ी चोटी एक किये हुए प्रत्याशी
भभुआ. 205 भभुआ विधान सभा उपचुनाव के मतदान की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार भी तेजी से होने लगा है. उपचुनाव के प्रचार प्रसार के सभी नामांकित प्रत्याशी जीत के लिए एड़ी चोटी एक करने में लगे हुए है. वही उपचुनाव का प्रचार प्रसार परवान पर भी चढ़ रहा है. इस उपचुनाव के चुनावी मैदान में राष्ट्रीय पार्टी अपने प्रत्याशी की जीताने के लिए पार्टी के कई दिग्गज नेता व मंत्री उतर रहे है. ताकि अपने पार्टी के प्रत्याशी जीताया जा सके. होली के बाद से ही चुनावी प्रचार प्रसार की सरगर्मी तेज हो चुकी है. प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने के लिए दिन रात एक किये हुए है. गौरतलब है कि दिवंगत विधायक की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी के रिंकी रानी पांडेय के समर्थन में भाजपा के दिग्गज मंत्री व नेता नामांकन के बाद से ही सभा व गांवों में जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है. वही कांग्रेस प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल के नामांकन के बाद से ही कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री पहुंच कर सभा व गांवों का दौरा कर मतदाताओं से समर्थन की मांग कर रहे है. प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओ से अपनी जीत के लिए वोट देने की अपील कर रहे है. यही नहीं मतदाता भी प्रत्याशियों के हां में हां बोल रहे है. उन पर घ्यान देने की बात कह रहे है. भले ही वे वोट किसी को दे.
# निर्दलीय प्रत्याशी अपने दम पर कर रहे है प्रचार
भभुआ विधानसभा के उपचुनाव में भले ही भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई आमने सामने की है. इन पार्टियों द्वारा अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए किए जाने वाले प्रचार प्रसार के लिए दिग्गज नेता व मंत्री को भी मैदान में उतरना पड़ रहा है. लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी ही अपने दम पर, अपने व्यक्तित्व पर उपचुनाव में प्रचार प्रसार कर रहे है और मतदाताओं से अपने जीत पक्का बताते हुए वोट की मांग कर रहे है.
# चाय की चुस्की के साथ हो रही चुनाव पर चर्चा
शहर सहित ग्रामीण इलाके बाजार में चाय,नास्ता की दुकानों पर नास्ता व चाय की चुस्की के साथ चुनाव पर चर्चा हो रही है. इस दौरान उक्त स्थानों पर लोग अपने अपने पार्टी के प्रत्याशी को सबसे अच्छा व गरीबों हितैशी, मदद करने वाले बताते हुए नहीं थक रहे है. इसके साथ ही चुनावी मैदान में पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के ताल ठोंक रहे है. वही निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक व कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के जीत के लिए पार्टी से बढ़िया बताया जा रहा है. शहर के एकता चौक, पटेल चौक, पूरब पोखरा, रामपुर प्रखंड के बेलांव बाजार, सबार बाजार आदि जगहों पर नास्ता,चाय की दुकानों, पान की गुमटियों, चौक चौराहों पर उपचुनाव की चर्चा जोरों पर हो रही है. जहां पर चार से ज्यादा लोग एक जगह इकठा हो रहे है. वहां उपचुनाव में कौन प्रत्याशी जीत रहे है. यह चर्चा शुरू होने लग रही है.